फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी सितारों और राजनेताओं ने दी अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड की बधाई

Wed, 25 Sep 2019 05:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : twitter
हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहब फाल्के से नवाजा जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर बिग बी को दिए जाने वाले इस खास पुरस्कार की जानकारी दी। वहीं इस घोषणा के बाद अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा के बाद बॉलीवुड सितारों के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर पिता के लिए खुशी जाहिर करते हुए लिखा- बहुत अधिक खुशी और गर्व! वहीं अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने भी इंस्टाग्राम पर पिता की पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए बधाई दी। 
 



 
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : instagram
करण जौहर ने अपने ट्वीट में लिखा, भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रेरक! वह एक सच्चे रॉक स्टार हैं। मैं अमिताभ बच्चन के युग का हिस्सा बनकर सम्मानित और गौरवान्वित हूं। वहीं अभिनेता अनिल कपूर ने लिखा, अमिताभ बच्चन के बिना भारतीय सिनेमा अधूरा है। उन्होंने प्रत्येक भूमिका के साथ सिनेमा को पुनर्परिभाषित किया है। अपने अनगिनत योगदानों के लिए वह प्रशंसा के पात्र हैं।
 

 

 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अपने खूबसूरत गानों से प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाली मशहूर गायिका आशा भोसले ने भी ट्विटर पर अमिताभ बच्चन को इस कामयाबी के लिए बधाई। फिल्मी सितारों के अलावा कई राजनेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अभिताभ बच्चन को इस बड़े पुरस्कार के लिए बधाई दी है। इसमें सुरेश प्रभु और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। 
 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
इसके साथ ही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिए जाने की घोषणा पर बुधवार को बधाई देते हुए कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता ने सिने प्रेमियों और अदाकारों की पीढ़ियों को प्रेरित किया है। पटनायक ने ट्वीट किया- 'दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुने जाने पर अमिताभ बच्चन को बधाई। उन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा से सिने प्रेमियों और अभिनेताओं की पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनका मनोरंजन किया।'




गौरतलब है कि मंगलवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, लीजेंड अमिताभ बच्चन जिन्होंने दो पीढ़ियों तक हमारा मनोरंजन किया है उन्हें सर्वसम्मति से दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। पूरा देश और अंतराष्ट्रीय समुदाय इसे लेकर खुश है। मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। गौरतलब है कि  पिछले साल विनोद खन्ना को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार भारत सरकार की ओर से प्रदान किया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है जो भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।

पढ़ें: 50 साल से बॉलीवुड पर राज कर रहें हैं अमिताभ बच्चन, जानें कैसी थी उनकी पहली फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें