फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामसूत्र आधारित वेब सीरीज में नजर आएंगी सनी लियोनी, जानें क्या कुछ होगा खास

Wed, 25 Sep 2019 04:46 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone
एडल्ट एक्ट्रेस रह चुकी सनी लियोनी अब काफी साल से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। जिस्म 2, रागिनी एमएमएस 2, और जैकपॉट जैसी शुरूआती फिल्मों के बाद कई फिल्मों में सनी लियोनी ने अभिनय से ज्यादा आइटम सॉन्ग्स शूट किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sunny leone
इन बीते सालो में जिस छवी से वह पीछा छुड़ाना चाहती हैं, उसी प्रकार की शैली में उन्हें काम दिया जा रहा है। ऐसी ही एक और खास खबर सामने आई है। खबर यह है कि सनी लियोन जल्द ही एकता कपूर की नई कामासूत्र पर आधारित वेब सीरीज़ में काम करने वाली हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
sunny leone - फोटो : instagram
सूत्रों की मानें तो सनी लियोन और एकता कपूर इस प्रोजेक्ट पर काफी समय से चर्चा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि एकता ने सनी को इस प्रोजेक्ट के लिए मना भी लिया है। एकत कपूर की कामसूत्र पर आधारित यह वेब सीरीज़ 13वें सदी को दर्शाएगी। साथ ही साथ राजस्थान की गोली जाती की एक महिला की कहानी बताएगी जो उस समय राजाओं की चहेती रखैल हुआ करती थी। यह पहली बार नहीं होगा जब एकता और सनी एक साथ काम करेंगे। 

4 of 5
sunny leone - फोटो : instagram
इससे पहले दोनों फिल्म रागिनी एमएमएस में भी साथ काम कर चुके हैं। वहीं कामसूत्र पर इससे पहले भी कई फिल्म बनाई चुकी हैं। निर्देशक मीरा नायर की फिल्म कामासूत्रा : अ टेल ऑफ लव भी इसी विषय पर आधारित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny leone
इस वेब सीरीज़ के अलावा सनी लियोन के पास इस वक्त एक काफी बड़ी फिल्म भी है। यह फिल्म एक तमिल बायोपिक फिल्म है। वीरमादेवी नामक योद्धा पर आधारित यह फिल्म इसी मशहूर योद्धा की कहानी दर्शाएगी। फिल्म में सनी लियोन ही विरमादेवी का किरदार निभाती नज़र आएंगी।

पढ़ें: सलमान-आमिर पर इस खान एक्टर ने साधा निशाना, कहा- 'अमिताभ-अनिल के बाद खुद का फैन हूं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें