हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहब फाल्के से नवाजा जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर बिग बी को दिए जाने वाले इस खास पुरस्कार की जानकारी दी। वहीं इस घोषणा के बाद अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।