फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Brides: इस डिजाइनर का डिजाइन लहंगा पहन मंडप में पहुंचीं ये एक्ट्रेस, नया नाम परिणीति का?

Sun, 24 Sep 2023 03:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। आखिर जिंदगी का एक नया अध्याय जो शुरू होता है। दूल्हा-दुल्हन और परिवार के लोग इस मौके को हर तरह से खास बनाने की कोशिश में रहते हैं। इस खास मौके पर हर किसी की नजर दुल्हन की ड्रेस और मेकअप पर होती है। उस पर भी बात बॉलीवुड एक्ट्रेस की हो तब तो क्या ही कहने! बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने अपने इस स्पेशल डे पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी है। आइए जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी इसी साल शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को अपना हमसफर बनाया है। इस खास दिन एक्ट्रेस का लुक हर कोई देखता रह गया। उनकी शादी का जोड़ा मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था। कियारा ने अपनी शादी पर रोज कलर का लहंगा पहना था।
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
करीना कपूर और मनीष मल्होत्रा अच्छे दोस्त हैं। अपनी खास दोस्त बेबो का शादी का लहंगा भी मनीष ने ही डिजाइन किया था। करीना ने अपनी शादी पर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया पिंक शरारा पहना था। इस पर जरदोजी और फाइन टिला वर्क ने चार चांद लगा दिया था। साथ में गले में अनकट डायमंड चोकर उनकी खूबसूरती को और निखार रहा था।

4 of 6
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा
अभिनेत्री प्रीति जिंटा के लिए भी मनीष मल्होत्रा ने वेडिंग ड्रेस तैयार की थी। मनीष ने चुलबुली प्रीति के लिए लाल रंग का लहंगा तैयार किया था। इस ड्रेस का हैंडलूम पारंपरिक था। इस लहंगे पर मोटिफ्स और बारात की डिटेलिंग की गई थी। इस लहंगे का पूरा बॉर्डर वेलवेट का था। 
Jawan Beats Pathaan: ‘जवान’ ने तोड़ा ‘पठान’ का सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड, बनी नई मूवी नंबर वन
विज्ञापन

5 of 6
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : सोशल मीडिया
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला की शादी काफी निजी रही। अपने खास दिन पर उर्मिला ने भी मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया लहंगा पहना था। इस सिंपल और खास लहंगे पर गुलाब की एम्ब्रॉयड्री की गई थी। यह एक साधारण सिल्क का ब्रोकेड लहंगा था। हालांकि, इतना ज्यादा सादगीभरा होने के बाद भी यह लहंगा काफी प्यारा लग रहा था।
Zeenat Aman: जीनत अमान ने शेयर किया 'आंटी से अमेजन' तक का सफर, एक्ट्रेस ने टीम को दिया धन्यवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा आज राघव चड्ढा के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि वह भी अपनी शादी पर जो ड्रेस पहन रही हैं, उसे मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया है। 
Kriti Sanon: कृति सेनन-कनिका ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर की सरकार की जमकर तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें