फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Boss Ladies: पर्दे पर दिखाया हुस्न और कारोबार में लगाया पैसा, रिटायरमेंट प्लानिंग के सीखिए 10 सबक

Sat, 30 Sep 2023 09:32 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

बॉलीवुड जगत की टॉप हसीनाएं फिल्मों में तो हुस्न का जादू चला ही रही हैं। साथ ही बिजनेस में पैसे लगाकर हर महीने करोड़ों कमा रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड हसीनाओं का बिजनेस - फोटो : अमर उजाला
अब तो इस तरह की खबरें कम हो गई हैं लेकिन कुछ साल पहले तक ऐसा बहुत सुनने को मिलता रहा है कि अपने जाने की फलां सुपरहिट अभिनेत्री बुढ़ापे में मुफलिसी में दिन काट कर मरीं। नए दौर की चंचल हसीनाओं ने वक्त और रंग दोनों ढलने के समय के इंतजाम अभी से करने शुरू कर दिए हैं। आज के लिस्टिकल (किसी खास विषय के बारे में सूचीबद्ध तरीके से दी जाने वाली जानकारी) बात इन्हीं 10 मोहक, मादक, मोहनियों की जिन्होंने अभिनय करने के साथ साथ न सिर्फ अपने कारोबार की नींव रखी, बल्कि इसे कामयाब भी बनाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जितनी सफल फिल्मों में हैं उतनी ही सफलता से वह अपना बिजनेस भी चलती हैं। दीपिका पादुकोण का अपना खुद का कपड़ों का एक ब्रांड है जो मिंत्रा पर शीर्ष ब्रांडस में से एक है। वह मानसिक स्वास्थ्य को समर्थन देने के  लिए अपना फाउंडेशन  लिव, लव, लाफ भी चलाती हैं। इसके अलावा दीपिका कई स्टार्ट-अप उद्यमों में  निवेश कर चुकी हैं, जिसमे एपिगैमिया, एक दही ब्रांड, पर्पल सौंदर्य उत्पाद ब्रांड आदि शामिल है। उन्होंने अपना स्किनकेयर ब्रांड '82ई' लॉन्च किया है और हाल में एक लोकप्रिय कॉफी ब्रांड में निवेश की भी घोषणा की। 
विज्ञापन

3 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रियंका चोपड़ा जोनस

सिनेमा के जरिए  वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा जोनस एक सफल बिजनेस वूमेन भी हैं। वह  हेयरकेयर ब्रांड 'एनोमली' की मालकिन हैं।  उनका यह ब्रांड मार्किट में काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा वह लक्जरी डिनरवेयर की पेशकश करने वाले सोना होम का प्रबंधन करती हैं। लंबे समय से उनका अपना प्रोडक्शन हाउस  पर्पल पेबल पिक्चर्स है। इसके अलावा डेटिंग ऐप बंबल में भी हिस्सेदारी है।

4 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं।  फिल्मों में खुद को अभिनेत्री के तौर पर स्थापित करने के बाद अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की। उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर अपने प्रोडक्शन कंपनी  क्लीन स्लेट फिल्म्स की शुरुआत की और  'फिल्लौरी',  'परी'  जैसी कई फिल्मों और सीरीज का निर्माण भी किया। उन्होंने मिंत्रा पर अपना क्लोथिंग ब्रांड नश भी लॉन्च किया है।

Animal: एनिमल के लिए यह साउथ सुपरस्टार था पहली पसंद, जानें फिर रणबीर कपूर के हाथ कैसे लगी फिल्म
विज्ञापन

5 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है 'एटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस'। फिल्म 'डार्लिंग्स' का निर्माण करने के बाद हाल ही में धर्मा प्रोडक्शंस के साथ उन्होंने एक नई फिल्म ‘जिगरा’ का भी एलान किया है। आलिया भट्ट ने फैशन की दुनिया में भी कदम रखा है और अपना ब्रांड 'एडामामा' लॉन्च किया है, जो शिशुओं और होने वाली मांओं की जरूरतों को पूरा करता है। अपनी कला और व्यावसायिक उद्यम दोनों के प्रति उनका समर्पण उन्हें कई लोगों के लिए सच्ची प्रेरणा देता है। 

Kumar Sanu: कुमार सानू ने अनु मलिक को बताया 'खड़ूस टाइप', 'चुरा के दिल मेरा' के रीमेक वर्जन पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

6 of 11
मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मलाइका अरोड़ा

उम्र के इस पढ़ाव पर भी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा जिस तरह से फिट दिखती हैं वह आज की लड़कियों के लिए एक प्रेरणा श्रोत हैं।  योग और फिटनेस के प्रति अपने प्यार और जुनून के कारण उन्होंने दिवायोग नाम से एक योग स्टूडियो शुरू किया है। वह कपड़ों की वेबसाइट - द लेबल लाइफ का भी हिस्सा हैं जहां उन्होंने बिपाशा बसु और सुजैन  खान के साथ हाथ मिलाया है। 

Anurag Thakur: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर सख्त, CBFC को दिए खास निर्देश
विज्ञापन

7 of 11
प्रीति जिंटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रीति जिंटा

अभिनेत्री प्रीति जिंटा भले ही फिल्मों में काम दिखाई देती हैं, लेकिन जब आईपीएल मैच की शुरुआत होती है तो उनकी खूब सक्रियता देखने को मिलती है । वह आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन हैं। जब भी उनकी टीम खेल रही होती है और यहां तक कि नीलामी के दौरान भी प्रीति जिंटा को एक सफल कारोबारी के रूप में देखा जाता है। उनका अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम पीजेडएनजेड मीडिया है। वह महिला सशक्तिकरण को  बढ़ चढ़कर समर्थन देती हैं।

CBFC Bribery Case: रिश्वत मामले में इस सीईओ की हो चुकी गिरफ्तारी, पहलाज निहलानी ने प्रसून जोशी पर साधा निशाना

8 of 11
ट्विंकल खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्विंकल खन्ना

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना एक सफल बिजनेस वूमेन हैं। वह अब तक तीन किताबें लिख चुकी हैं। वह ट्वीक इंडिया नामक एक डिजिटल मीडिया कंपनी की संस्थापक हैं। साल 2016 में उन्होंने  अपने  प्रोडक्शन हाउस  मिसेज फनीबोन्स की शुरुआत की और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म पैडमैन का निर्माण किया। वह एक प्रतिभाशाली इंटीरियर डिजाइनर भी हैं और उनके मुंबई में गुरलीन और मनचंदा नाम से डिजाइन स्टोर हैं। 

9 of 11
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शिल्पा शेट्टी 

बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी  एक  सफल उद्यमी हैं।  वह लॉसिस नामक शानदार स्पा और सैलून की एक श्रृंखला की मालिक है। वह कुछ समय पहले एक आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्सकी मालिक भी थीं ।  हाल ही में उन्होंने अपने पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर एक  रेस्तरां बास्टियन की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने रेस्तरां कारोबार में भी निवेश किया है।

10 of 11
कैटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कैटरीना कैफ

अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। अभिनय के साथ साथ उन्होनें भी बिजनेस में कदम रखा है। उन्होंने  मेकअप और त्वचा की देखभाल करने वाले एक प्रॉडक्ट 'के ब्यूटी' की लांचिंग साझेदारी में की है। इसके अलावा वह अपनी मां की चैरिटी रिलीफ प्रोजेक्ट्स इंडिया से जुड़ी हैं जो वंचित बच्चों की मदद के लिए काम करती है।   
विज्ञापन

11 of 11
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया एक मॉडल, अभिनेत्री और निर्माता के रूप में लगातार सक्रिय हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी है 'बिग गर्ल प्रोडक्शंस'। नेहा का सेलिब्रिटी ऑडियो शो 'नो फिल्टर नेहा' देश में सबसे लोकप्रिय पॉडकास्ट में से एक बन गया है। इसके अलावा उनकी पालन-पोषण से जुड़ी पहल 'फ्रीडम टू फीड' माताओं को उनके स्तनपान और पालन-पोषण की यात्रा में समर्थन और सशक्त बनाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें