फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: परिवार के साथ देखें बॉलीवुड की ये बायोपिक फिल्में, बेहतरीन कहानी के साथ मिलेगा भरपूर मनोरंजन

Sun, 21 Aug 2022 03:23 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मैरी कॉम, पान सिंह तोमर - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर जॉनर की फिल्में देखने के लिए मिल जाती हैं। किसी को हॉरर फिल्में पसंद हैं, तो एक्शन या कॉमेडी फिल्में देखना पसंद करता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें बायोपिक फिल्में देखना अच्छा लगता है। आज हमने आपके लिए बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही बायोपिक फिल्मों की लिस्ट तैयार की है, जिसे आप छुट्टी के दिन अपने परिवार के साथ देख सकते हैं। इन फिल्मों में आपको बेहतरीन कहानी के साथ ही मनोरंजन भी मिलेगा। तो देखिए पूरी लिस्ट...
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के जीवन पर आधारित 'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' 2016 में आई थी, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 6
मांझी: द माउंटेन मैन - फोटो : सोशल मीडिया
मांझी द माउंटेन मैन
केतन मेहता द्वारा निर्देशित 'मांझी द माउंटेन मैन' 2015 में आई थी। इस फिल्म की कहानी दशरथ मांझी की है, जो अपनी पत्नी की मौत के बाद पहाड़ को तोड़कर रास्ता बनाता है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स और वूट पर देख सकते हैं।
 

4 of 6
मैरी कॉम
मैरी कॉम
ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित 'मैरी कॉम' 2014 में आई थी। इस फिल्म में ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम के सफर को दिखाया गया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम का किरदार निभाया था और दर्शन कुमार उनके पति की भूमिका में थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

5 of 6
'भाग मिल्खा भाग' - फोटो : सोशल मीडिया
भाग मिल्खा भाग
'भाग मिल्खा भाग' साल 2013 में आई थी, जिसमें फरहान अख्तर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित थी, जिन्हें फ्लाइंग सिख के नाम से जाना जाता था।राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था।  इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पान सिंह तोमर - फोटो : Social Media
पान सिंह तोमर
तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2012 में आई थी। इस फिल्म में एथलीट पान सिंह तोमर की कहानी को दिखाया गया है, जो लगातार सात बार भारतीय राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे। लेकिन अपनी मां की हत्या के बाद डकैत बनने के लिए मजबूर हो गए। इस फिल्म में इरफान खान मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें