फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में तनुश्री नहीं, मल्लिका ने शुरू किया था #metoo, बोलीं थीं-सब चाहते थे इंटीमेट होना

Wed, 24 Oct 2018 06:10 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मल्लिका शेरावत - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत हमेशा से अपने बेबाक राय और किरदार को लेकर चर्चा में रही हैं लेकिन इस बार वह एक अलग ही मुद्दे पर बयान देकर चर्चा में आईं है। दरअसल उन्होंने थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन के सर्वे के भारत महिलाओं के लिए दुनिया में सबसे खतरनाक देश है के मुद्दे पर अपनी राय दी है। इसमें उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं और लड़कों दोनों के लिए अलग-अलग नियम हैं।
विज्ञापन

2 of 5
mallika sherawat
मल्लिका ने कहा कि 2004 में आई फिल्म 'मर्डर' में मेरे बोल्ड लुक के बाद मेरे बारे में लोग अपनी राय बनाने लगे। उस रोल के बाद लोग मेरे चरित्र को लेकर सवाल उठाने लगे।मल्लिका ने कहा कि अगर आप छोटे कपड़े पहनती हैं, ऑन स्क्रीन किस करती हैं तो आप गिरी हुई महिला हैं। लोग इस बात का फायदा उठाने की फिराक में रहते हैं और यह सब मेरे साथ असल जिंदगी में हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mallika Sherawat
मल्लिका ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि मैं कई फिल्मों से बाहर कर दी गई क्योंकि मैं क्योंकि फिल्म के हीरो मेरे साथ अन्तरंग (इंटिमेट) होना चाहते थे और मैंने यह करने से इनकार कर दिया था। इन एक्टर्स का कहना था कि जब मैं स्क्रीन पर उनके साथ ऐसा कर सकती हूं तो फिर पर्सनल करने में क्या दिक्कत है? मैंने अपनी न की वजह से कई प्रोजेक्ट्स गंवा दिए। यह दर्शाता है कि हमारे समाज में महिलाएं किन दिक्कतों का सामना कर रही हैं।

4 of 5
mallika sherawat
जो देश अपनी महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित नहीं रख सकता और वो हमेशा प्रगति की बात करता है। मुझे ये सब समझ नहीं आता। बताते चलें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया था कि वह भी बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का शिकार हुई हैं।  मल्लिका ने कहा है कि रियल जिंदगी में बोल्ड हूं पर इज्जत से जीती हूं। मुझे खुद पर गर्व है कि मैंने शर्मिंदा होने वाला कभी कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mallika sherawat
बता दें कि मल्लिका शेरावत आज यानि 24 अक्तूबर को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। मल्लिका शेरावत का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ है और उनका असली नाम रीमा लांबा है। उन्होंने 2003 में 'ख्वाहिश' फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्म में किसिंग सीन्स की वजह से वे सुर्खियों में आ गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें