देशभर में कोरोना के कारण हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर पिछली से भी ज्यादा खतरनाक है। हर दिन भारत में रिकॉर्ड 2 लाख केस सामने आ रहे हैं। वहीं, इससे बचाव को लेकर सभी राज्यों की सरकारें अपने स्तर पर तैयारी कर रही हैं। कहीं रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है तो कहीं कुछ दिन के लिए लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। आम लोगों के साथ इसका खामियाजा बॉलीवुड भी भुगत रहा है। बॉलीवुड की कई फिल्में बनकर तैयार हैं, लेकिन कोरोना के कारण रिलीज को टाला जा रहा है। मेकर्स की चिंता है कि सिनेमा हॉल में एक बार में 30 फीसदी ही लोगों को ही फिल्म देखने की अनुमति के कारण फिल्मों की कमाई आधी भी नहीं हो पाएगी। इन सभी फिल्मों में निर्माताओं के काफी पैसे लगे हुए हैं।