फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में दिखाए गए इन प्रपोजल सीन्स ने दर्शकों का जीता था दिल, कौन सा है आपका पसंदीदा

Thu, 11 Feb 2021 07:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणबीर, दीपिका - फोटो : BunnysNaina fan page Instagram
वैलेंटाइन का हफ्ता चल रहा है और प्यार का इजहार करने के लिए ये हफ्ता बेहद ही खास माना जाता है। हालांकि प्रपोज डे का दिन तो निकल चुका है, लेकिन प्यार की खासियत ही यही है कि अपने प्यार का इजहार करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत ही नहीं है। बस जब प्यार का एहसास हो जाए तभी इजहार भी कर देना चाहिए। बॉलीवुड ने भी दर्शकों को सिखाया है कि अगर सही समय पर प्रपोज नहीं किया तो आपके प्यार को आपसे दूर जाते देर नहीं लगेगी। बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी फिल्में बनी हैं जिसमें बेहद ही खूबसूरत प्रपोजल सीन देखने को मिले थे। तो चलिए आपको बताते हैं उन 5 खास प्रपोजल सीन के बारे में जिसे दर्शकों ने किया था सबसे ज्यादा पसंद।
विज्ञापन

2 of 6
जाने तू या जाने ना - फोटो : सोशल मीडिया
जाने तू या जाने ना 

इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे जय ( इमरान खान ) और अदिती( जेनिलिया डिसूजा)  हर समय साथ रहते हैं, लेकिन वो एक दूसरे को दोस्त से ज्यादा कुछ नहीं समझते हैं। हालांकि जब जय की जिंदगी में मेघना आती है तब अदिती को समझ आता है कि वो जय से प्यार करती है। वहीं अदिती की जिंदगी में जब कोई और आ जाता है तो जय को अदिती के लिए प्यार समझ आता है। इसके बाद खुद से दूर जाती अदिती को रोकने के लिए जय एयरपोर्ट पहुंचता है और सबके सामने गाना गाते हुए अदिती से अपनी दिल की बात कहता है। इस प्रपोजल सीन को देखकर दर्शकों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
कोंकणा सेन और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वेक अप सिड

इस फिल्म के अंत में आएशा( कोंकणा सेन) अपने एक आर्टिकल के जरिए सिड( रणबीर कपूर) से अपने प्यार का इजहार करती है। उस आर्टिकल को पढ़ने के बाद सिड को समझ आता है कि आएशा उससे बेहद प्यार करती है। साथ ही इस फिल्म के जरिए ये भी बताया गया था कि जरूरी नहीं है कि हर बार लड़का ही प्रपोज करे, कभी कभी लड़कियों को भी अपने दिल का हाल बता देना चाहिए।

4 of 6
ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया
ये जवानी है दीवानी

पूरी दुनिया घूमने का मजा भी तभी है जब आपके साथ आपका प्यार भी आपका हाथ थामे खड़ा हो। घर पर बैठकर टीवी देखने वाली नैना( दीपिका पादुकोण) के दरवाजे पर कोई दस्तक देता है और जब वो दरवाजा खोलती है तो उसे सामने दिखता है बनी( रणबीर कपूर)। बनी को जब नैना से प्यार का एहसास होता है तो वो पेरिस जाने का सपना छोड़ देता है और नैना को उसके घर में ही प्रपोज करता है वो भी अंगूठी के डिब्बे में चॉकलेट देकर। इस फिल्म में रणबीर और दीपिका की कैमेस्ट्री काफी पसंद की गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
Kal Ho Naa Ho - फोटो : file photo
कल हो ना हो

इस फिल्म में लव ट्राएंगल दिखाया गया था जिसमें रोहित( सैफ अली खान) नैना( प्रीति जिंटा) को दो बार प्रपोज करता है। पहली बार प्रपोज करते वक्त उसे पता चलता है कि नैना अमन( शाहरुख खान) से प्यार करती है। इसके बाद जब दूसरी बार रोहित को नैना को प्रपोज करने का मौका मिलता है तो वो उसे घुटने पर बैठकर लाल गुलाब देता है और शादी के लिए प्रपोज करता है। ऐसे प्रपोजल को नैना तो क्या कोई भी लड़की नहीं मना कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंजाना अंजानी - फोटो : Ranbir_ir Fanpage Instagram
अंजाना अंजानी

जिंदगी से हारे दो लोग जब एक साथ सफर पर निकलते हैं तो उन्हें पता चलता है कि उनकी मंजिल एक ही है। एक दूसरे के लिए मौत की तरकीबें निकालते निकालते आकाश( रणबीर कपूर) को कियारा( प्रियंका चोपड़ा) से प्यार हो जाता है और फिर वो उसे बीच समुंदर वहीं प्रपोज करता है जहां उन दोनों की पहली मुलाकात हुई रहती है। दर्शकों को इस फिल्म का प्रपोजल बेहद शानदार लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें