जाने तू या जाने ना
- फोटो : सोशल मीडिया
जाने तू या जाने ना
इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे जय ( इमरान खान ) और अदिती( जेनिलिया डिसूजा) हर समय साथ रहते हैं, लेकिन वो एक दूसरे को दोस्त से ज्यादा कुछ नहीं समझते हैं। हालांकि जब जय की जिंदगी में मेघना आती है तब अदिती को समझ आता है कि वो जय से प्यार करती है। वहीं अदिती की जिंदगी में जब कोई और आ जाता है तो जय को अदिती के लिए प्यार समझ आता है। इसके बाद खुद से दूर जाती अदिती को रोकने के लिए जय एयरपोर्ट पहुंचता है और सबके सामने गाना गाते हुए अदिती से अपनी दिल की बात कहता है। इस प्रपोजल सीन को देखकर दर्शकों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ गई थी।