फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: जॉन अब्राहम से पहले इन कलाकारों के अकाउंट भी हो चुके हैं हैक, बिग बी से लेकर अनुपर खेर तक हो चुके हैं शिकार

Wed, 15 Dec 2021 10:55 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया की दुनिया लोगों को दूर रहकर भी पास रखने में मदद करती है। इसके जरिए लोग ना सिर्फ एक दूसरे से जुड़े रहते हैं, बल्कि दुनिया भर में हो रही सभी घटनाओं के बारे में भी अवगत रहते हैं। लेकिन कई बार यह डिजिटल दुनिया घातक या नुकसानदायक भी साबित होती है। टेक्नोलॉजी ने जहां लोगों का जीवन आसान किया है, तो वहीं इसमें कई खतरे भी इजाद किए हैं। डिजिटल वर्ल्ड का ऐसा ही एक खतरा है- हैकिंग। आम इंसान से लेकर खास सभी इससे बचकर ही रहते हैं। हालांकि कई बार साधारण लोग ही नहीं बल्कि कई बड़ी हस्तियां भी इसकी चपेट में आ जाती हैं।

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया। जिसके बाद अब्राहम के सोशल मीडिया अकाउंट से सभी पोस्ट अचानक डिलीट हो गए। इसके बाद से ही उनके फैन असमंजस में पड़ गए थे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े कलाकार का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ हो। इससे पहले भी कई सेलिब्रिटी के अकाउंट भी हैक किए जा चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-

विज्ञापन

2 of 6
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर
बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर जब विदेश में थे, तब उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। इस बारे में अभिनेता के एक दोस्त ने जानकारी दी, जिसके बाद वह हरकत में आ गए। 
विज्ञापन

3 of 6
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति हासन
साल 2013 में साउथ अदाकारा श्रुति हासन का अकाउंट भी हैक हो गया था। इस बारे में अभिनेत्री ने भी ट्वीट कर अपने फैंस को जानकारी दी थी कि उनके अकाउंट से किसी ने ट्वीट किए हैं।

4 of 6
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन 
फिल्म एक्टर अभिषेक बच्चन का भी ट्विटर अकाउंट ही हैक हो चुका है। टर्की के रहने वाले एक व्यक्ति ने अभिषेक का अकाउंट हैक कर लिया था। इस शख्स ने अकाउंट से कुछ पोस्ट भी शेयर किए, जिसे बाद में अभिषेक ने उन्हें डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक उससे एक पोर्न साइट को फॉलो कर दिया गया था। इस बारे में बिग बी ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि उनका अकाउंट हैक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर
फिल्म मेकर करण जौहर का अकाउंट हैक कर उससे लोगों को मैसेज करना शुरू कर दिया था। इसके बाद निर्माता ने ट्वीट करके बताया था कि उनके अकाउंट के साथ कुछ गड़बड़ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें