फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: ये है झूलन की बायोपिक में अनुष्का के काम न करने की वायरल खबर की सच्चाई, जानिए ताजा अपडेट

Wed, 15 Dec 2021 10:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का क्या वाकई बड़े परदे पर लौटने से एक बार फिर मन उचट गया है? बुधवार को पूरा दिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में यही चर्चा होती रही। सुबह से चर्चा रही कि अनुष्का ने खुद को क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की फिल्म करने के लिए काफी हिम्मत करके मनाया था, लेकिन हाल के दिनों में बड़े परदे पर इतना क्रिकेट क्रिकेट हो गया है कि अब वह फिल्म करने का इरादा छोड़ चुकी हैं। झूलन गोस्वामी की बायोपिक के अधिकार अनुष्का की कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स के पास हैं और वह ये फिल्म सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बना रही हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक ये फिल्म तो अब भी बन रही है लेकिन अब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। फिल्म में अनुष्का शर्मा टाइटल रोल नहीं करेंगी, ऐसी चर्चा सुबह से रही है लेकिन ‘अमर उजाला’ को मिली जानकारी के मुताबिक ये सच नहीं है।

विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा, झूलन गोस्वामी - फोटो : Social Media

क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में अभिनय से अपना नाम वापस लेने का अनुष्का शर्मा का फैसला सच है या नहीं, ये किसी को नहीं पता। बुधवार की सुबह कुछ एंटरटेनमेंट पोर्टल्स से ये खबर फैलनी शुरू हुई। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के हवाले से ये भी कहा कया कि आने वाले दिनों में कंपनी अपनी प्राथमिकताएं फिर से ठीक कर रही है। कंपनी अब सिर्फ उन्हीं फिल्मों पर फिल्म के प्रचार व रिलीज के लिए पैसा खर्च करेगी, जिनकी ओपनिंग और पहले सप्ताहांत का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक होने की उम्मीद हो। फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का कलेक्शन अपेक्षा के अनुरूप न होने से हिंदी सिनेमा के दिग्गज इन दिनों काफी चिंतिंत है।

विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma

बुधवार सुबह से ये खबर वायरल होती रही कि सोनी पिक्चर्स ने अनुष्का शर्मा की कंपनी के साथ बन रही झूलन गोस्वामी की बायोपिक को भी थिएटर में रिलीज करने की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। और, इस फिल्म में अब अनुष्का शर्मा की बजाय उनकी ही फिल्म ‘बुलबुल’ से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री तृप्ति डिमरी मुख्य किरदार निभाएंगी। इस बारे में क्लीन स्लेट फिल्म्स और अनुष्का का काम देखने वाली कंपनी ने हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन ‘अमर उजाला’ के पास जो जानकारी है, उसके हिसाब से ये खबरें सच नहीं हैं।

4 of 5
अतरंगी रे - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कथ्य आधारित छोटे बजट की फिल्मों की रिलीज सीधे ओटीटी पर होने का चलन अब आगे भी जारी रहता दिख रहा है। निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ इसके निर्माताओं को ऐसी नहीं लगे कि वे अपने खर्च पर इसका प्रचार करें। फिल्म के प्रचार का खर्च अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार उठा रहा है। इसी ओटीटी पर सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज हो रही है। फिल्म को थिएटर में रिलीज न करने का फैसला इसके निर्माताओँ ने फिल्म देखने के बाद सामूहिक रूप से लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म लूप लपेटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऐसा ही एक फैसला सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया ने बीते दिन तापसी पन्नू स्टारर अपनी फिल्म ‘लूप लपेटा’ के लिए भी लिया। ये फिल्म अब सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। तापसी पन्नू की इसके पहले तीन और फिल्में भी सीधे ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं। तापसी की थिएटर में रिलीज होने वाली पिछली फिल्म ‘थप्पड़’ थी इसके बाद तापसी पन्नू की फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ भी नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुई थी। तापसी की तमिल फिल्म ‘अन्नाबेल सेतुपति’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर और फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ सीधे जी5 पर रिलीज हो चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें