फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में आम लोगों की तरह सब्जियां और राशन खरीदते दिखे ये सितारे, फैंस तक पहचान नहीं पाए

Sun, 19 Jul 2020 02:19 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अल्लू अर्जुन, श्रद्धा कपूर, सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल में कई बॉलीवुड और टीवी के सितारे घर का काम खुद ही करते दिखे। कई कलाकारों ने खाना बनाने से लेकर झाड़ू पोछा तक किया। वहीं लॉकडाउन में थोड़ी ढील दिए जाने के बाद वो बाहर भी निकले और घर की जरूरतमंद चीजों की शॉपिंग की। इस रिपोर्ट में आज हम उन सितारों की तस्वीरें दिखाने वाले हैं, जब वो सब्जियों और राशन की खरीददारी करते दिखे। 
विज्ञापन

2 of 6
श्रद्धा कपूर, सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ घर का जरूरी सामान लेने एक स्टोर पर पहुंचीं। श्रद्धा और सिद्धांत ने इस दौरान मास्क लगा रखा था और साथ ही सुरक्षा के तमाम उपाय भी अपना रखे थे। मास्क की वजह से उन्हें आस-पास के लोग पहचान नहीं पाए।  
विज्ञापन

3 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रश्मि देसाई ठेले से सब्जी खरीदती दिखीं। यही नहीं रश्मि उनसे मोलभाव भी कर रही थीं। इस दौरान रश्मि ने ऑरेंज कलर की शॉर्ट ड्रेस कैरी की थी। साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क भी लगाया था। 

4 of 6
पारस छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा लॉकडाउन के दौरान मां के साथ सब्जियां खरीदने निकले। तस्वीर में पारस की मां सब्जियां खरीद रही थीं और पारस उनके बगल में झोला पकड़े खड़े हुए थे।
विज्ञापन

5 of 6
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अदा शर्मा को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। अदा एक ग्रॉसरी की दुकान में गई थीं जहां से कुछ जरूरी सामान खरीदे। साथ ही तरबूज भी खरीदा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन एक सुपरमार्केट में राशन खरीदते हुए दिखे। अल्लु अर्जुन ने मास्क लगा रखा था। इस वजह से उनके फैंस उन्हें पहचान नहीं पाए। अभिनेता ने पीले रंग की टीशर्ट के साथ काले रंग के शॉर्ट्स पहने थे।

कोरोना से लड़कर घर पहुंचीं ये अभिनेत्री, अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर सभी को कहा शुक्रिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें