anil kapoor
बॉलीवुड में अनिल कपूर ने पूरे किए 30 साल
बॉलीवुड में 30 साल पूरे करने अनिल कपूर ने कमल कश्यप के साथ सीधी बातचीत की और अपने और बेटी सोनम के रिश्ते के बारे में कई अनकहीं बातें सामने रखीं। पेश है बातचीत का कुछ अंश-
मैं एक दिन शूटिंग खत्म कर घर लौटा तो सोनम मेरे पास आई और कहा- मैं फिल्मों में जाऊंगी। मुझे अभिनेत्री बनना है। मैं कुछ देर उसको देखता रहा, फिर पूछा कौन ले रहा है अपनी फिल्म में? तो वह झट से बोली संजय लीला भंसाली। बचपन की सोनम और आज की सोनम को देखता हूं, तो चेहरे पर हंसी आ जाती है। जब वह छोटी थी और मैं शूटिंग पर जाता था, तो दिमाग में यही घूमता रहता कहीं वो रो तो नहीं रही होगी अपनी मम्मी को परेशान तो नहीं कर रही होगी। जब घर लौटता, तो घंटों उसके साथ खेलता। थोड़ी बड़ी हुई, तो उसकी शरारतें भी बढ़ गईं। पूरे घर में भागती-फिरती और मुझे अपने पीछे दौड़ाती।