हिंदी सिनेमा में बहुत पहले से ही प्यार की कहानियां सबसे ज्यादा पर्दे पर दिखाई जाती रहीं हैं। जिसकी वजह से फिल्म में रोमांटिक सीन भी फिल्माए जाते हैं। ये सीन पर्दे पर देखने में जितने आसान और रोमांटिक लगते हैं, असलियत में कई बार इस वजह से एक्टर और एक्ट्रेस की हालत खराब हो जाती है। बहुत बार ऐसा होता है कि स्टार्स किसिंग सीन या किसी भी तरह का इंटिमेट सीन देने के लिए तैयार नहीं होते हैं। बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी कई बार एक्टर-एक्ट्रेस अपने को-स्टार को kiss करने या फिर उनके साथ इंटिमेट होने में सहज महसूस नहीं करते हैं लेकिन फिर में उन्हें ये सीन करने पड़ते हैं। रुपर्ट ग्रिंट से लेकर कार्तिक आर्यन तक की ऐसे स्टार्स हैं जो सीन के दौरान रोमांस करने और kiss सीन करने में बहुत ही असहज रहे।