फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन एक्ट्रेसेस ने ब्रेकअप के बाद एक्स बॉयफ्रेंड संग फिल्मों में किया काम, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Tue, 01 Nov 2022 05:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में प्यार और ब्रेकअप की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं। कई बार फैंस को अपने फेवरेट सितारों की लव स्टोरी में बारे में जानकर हैरानी होती है तो कई बार उनका रिश्ता टूटने से उन्हें गहरा सदमा पहुंचता है। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके ब्रेकअप से फैंस को तगड़ा झटका लगा था लेकिन बाद में उन हीरोइनों ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ फिल्म में काम करके सबको हैरान कर दिया।
Rajeev Sen: सुष्मिता सेन के भाई करवाना चाहते हैं पत्नी का लाइ डिटेक्टर टेस्ट! बोले- मशीन झूठ नहीं बोलती
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में पहला नाम दीपिका पादुकोण का है। दीपिका और रणबीर कपूर के अफेयर ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका था। दोनों ने भले ही अपने रास्ते अलग कर लिए हों लेकिन आज भी वह अच्छे दोस्त हैं। दोनों की जोड़ी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' में साथ नजर आ चुकी है।
Sana Khan: 'मुझे सपने में मेरी जलती हुई कब्र दिखती थी', सना खान ने बताई खुद के हिजाबी बनने की वजह
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दीपिका से ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर का नाम कटरीना कैफ के साथ जुड़ गया था। दोनों के अफेयर की चर्चा अक्सर हुआ करती थी। लेकिन यह रिश्ता भी कामयाब नहीं हो सका। ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने 'जग्गा जासूस' में साथ काम किया।
Sooraj Barjatya: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर जलवा दिखाएंगे सूरज बड़जात्या, तीन वेब सीरीज के साथ रखेंगे कदम

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
करीना कपूर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी एक्टिंग से वह लाखों दिलों पर राज करती हैं। करीना का लंबे समय तक शाहिद कपूर के साथ अफेयर रहा। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों ने अपने पर्सनल लाइफ को अलग रखते हुए 'उड़ता पंजाब' में साथ काम किया।
Photos Of The Day: हैलोवीन लुक में हसीन लगीं कटरीना और हिना का कातिलाना अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभावान अभिनेत्रियों में श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल है। श्रद्धा अब  तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 'आशिकी' फिल्म के दौरान आदित्य रॉय कपूर के साथ उनके अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके कुछ ही समय बाद दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें सुनने को मिलीं। इन सब के बावजूद दोनों ने फिल्म 'ओके जानू' में काम किया।
Thank God Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई थैंक गॉड, सोमवार को फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें