फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: भारी पोशाक में कहर ढा चुकी हैं बी-टाउन की ये हसीनाएं, वजन सुन आप भी रह जाएंगे दंग

Sun, 27 Aug 2023 04:13 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 9
माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के अलावा फैशन सेंस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। फिल्मों में शानदार एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स और उनका ड्रेसिंग सेंस भी काफी मायने रखता है। फिल्म में अपने किरदार के हिसाब से ही स्टार्स कपड़े पहनते हैं। कई फिल्मों में एक्ट्रेसेस को अपने किरदार की वजह से भारी-भरकम आउटफिट भी पहनना पड़ा है। साथ ही अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्हें हैवी ज्वैलरी भी कैरी करना पड़ा है। किसी एक्ट्रेस ने 30 तो किसी ने 35 किलो का लहंगा पहनकर फिल्म में जमकर डांस भी किया है। आज हम आपको बी टाउन की कुछ ऐसी ही हसीनाओं से रूबरू कराने वाले हैं।

विज्ञापन

2 of 9
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला

दीपिका पादुकोण
शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली दीपिका पादुकोण ने बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर लिया है। एक्ट्रेस ने फिल्म 'पद्मावत' के गाने 'घूमर' में जो लहंगा पहना था, उसका वजन 30 किलो था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लहंगे की कीमत करीब 20 लाख रुपये है। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेता रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी अहम भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन

3 of 9
देवदास - फोटो : Social Media

माधुरी दीक्षित
साल 2002 में आई फिल्म 'देवदास' के गाने 'काहे छेड़ मोहे' में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने,जो लहंगा पहना था, उसका वजन करीब 35 किलो था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन देवदास और पारो के किरदार में नजर आए थे। 

4 of 9
करीना कपूर - फोटो : social media

करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर ने फिल्म 'की एंड का' के गाने 'हाई हील्स' में, जो डिजाइनर लहंगा पहना था, उसका वजन 35 किलो था। इस लहंगे को जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। फिल्म में अर्जुन कपूर संग उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

विज्ञापन

5 of 9
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में 35 किलो का गाउन पहना था, जिसे डिजाइनर निहारिका भसीन ने डिजाइन किया था। 

विज्ञापन

6 of 9
रामलीला-गोलियों की रासलीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' में भी एक सीन के लिए 30 किलो का लहंगा पहना था। इतने भारी लहंगे में दीपिका के लिए शूट करना काफी मुश्किल था।

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म का रनटाइम आया सामने, जानें कितने मिनट लंबी होगी 'जवान'

विज्ञापन

7 of 9
शाकुंतलम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

सामंथा रुथ प्रभु
साउथ की दमदार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म 'शाकुंतलम' में, जो लहंगा पहना था, उसका वजन 30 किलो था। इस लहंगे को पहनकर एक्ट्रेस का चलना भी काफी मुश्किल हो गया था। 

Gadar 2: क्या पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी गदर 2? अनिल शर्मा ने दिया सवाल का बेबाकी से जवाब

8 of 9
जोधा अकबर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

ऐश्वर्या राय
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'जोधा अकबर' में हैवी ज्वेलरी के साथ काफी भारी- भरकम कपड़े भी पहने थे। दीपिका के इन आउटफिट्स को राजस्थानी तरीके से डिजाइन किया गया था। 

Section 108: 'सेक्शन 108' में जमेगी नवाजुद्दीन-रेजिना कैसेंड्रा की जोड़ी, थ्रिलर-सस्पेंस से भरपूर होगी फिल्म

विज्ञापन

9 of 9
श्रीदेवी
श्रीदेवी
एक्ट्रेस श्रीदेवी ने फिल्म 'तू रूप की रानी मैं चोरों का राजा' के गाने 'दुश्मन दिल का वो है' के लिए 25 किलो का आउटफिट पहना था। बता दें कि एक्ट्रेस ने यह आउटफिट लगातार 15 दिनों तक पहना था।

यह भी पढ़ें- Jawan: जवान के नए गाने 'नॉट रमैया वस्तावैया' का टीजर जारी, जबर्दस्त अंदाज में थिरकते नजर आए शाहरुख खान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें