फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actresses: इन अभिनेत्रियों ने कैंसर से डटकर किया सामना, बीमारी से जंग जीतकर बिता रही हैं खुशहाल जिंदगी

Thu, 09 Nov 2023 01:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, जिसकी चपेट में कोई भी आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हर साल 10 मिलियन लोगों की मौत इस जानलेवा बीमारी से हो जाती है। बॉलीवुड में भी यह बीमारी अब तक कई लोगों की जान ले चुकी है। सही समय पर कैंसर की पहचान हो जाने और इसके इलाज से इसे मात दी जा सकती है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस खतरनाक मर्ज से जंग जीती है।
Satyabhama: काजल अग्रवाल की 'सत्यभामा' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आईं अभिनेत्री
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली बेंद्रे - फोटो : social media
सोनाली बेंद्रे
90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में सोनाली बेंद्रे का नाम जरूर शामिल किया जाता है। अब तक के करियर में उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम किया है। साल 2018 में उन्हें मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला था, जिसके तुरंत बाद उन्होंने विदेश जाकर इसका इलाज शुरू कर दिया। सोनाली अब बीमारी से मुक्त हो चुकी हैं और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया
मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला एक समय पर अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती थीं। वह कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। अभिनेत्री भी कैंसर से एक बहादुर योद्धा की  तरह जंग लड़ चुकी हैं। 2012 में उन्हें ओवरी कैंसर के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने इस बीमारी से लंबे समय तक लड़ाई लड़ी और अंत में जीत हासिल की।

4 of 5
किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया
किरण खेर
इस लिस्ट में किरण खेर का नाम भी शामिल है। अपने शानदार अभिनय से वह किसी भी किरदार में जान फूंक देती हैं। किरण को भी यह खतरनाक बीमारी अपना शिकार बना चुकी है। 2021 में उन्हें ब्लड कैंसर के बारे में पता चला था। हालांकि, उन्होंने कैंसर से डटकर मुकाबला किया और इस जंग को जीतने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
महिमा चौधरी
महिमा चौधरी भी कैंसर की शिकार हो चुकी हैं। परदेस से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस ने कम समय में लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। वह अब तक बड़े सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर चुकी हैं। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। लगभग तीन-चार महीने के इलाज के बाद उन्होंने इस बीमारी को मात दे दी थी।
Amitabh Bachchan: तकरार की अफवाहों के बीच KBC 15 में अमिताभ ने लिया बहू का नाम, रणदीप हुड्डा से कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें