फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कर घर बैठ गईं थी ये 5 एक्ट्रेस, दीपिका-प्रियंका तो फिल्म की वजह से हनीमून पर भी नहीं जा पा रहीं

Fri, 07 Dec 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
bollywood actress
बॉलीवुड में इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में दीपिका और प्रियंका के तो हाथ पीले हो गए लेकिन अभी कपिल शर्मा और राखी सावंत की शादी भी सिर पर है। कपिल शर्मा 12 दिसंबर को तो राखी 31 दिसंबर को शादी करेंगी। लेकिन यहां बात करेंगे उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की जो शादी के बाद फिल्में छोड़ घर बैठ गईं। इस बीच प्रियंका और दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी नजर डालेंगे...
विज्ञापन

2 of 8
Twinkle Khanna and Aarav
सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में शादी कर बॉलीवुड से किनारा कर लिया था। उनकी आखिरी फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' (2001) में रिलीज हुई थी। इसके बाद ट्विकंल खन्ना प्रोड्यूसिंग में हाथ अाजमा रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
Sonali Bendre
सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की हिट एक्ट्रेस रही हैं। लेकिन साल 2002 में गोल्डी बहल से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। उनको आखिरी बार साल 2013 में आई फिल्म 'वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में एक छोटे से रोल में देखा गया था। बता दें कि वह रियलिटी शो में नजर आती रहती हैं। फिलहाल वह न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही थीं लेकिन अब देश लौट चुकी हैं। 

4 of 8
मंदाकिनी अभिनेत्री
80 के दशक में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में शुमार रहीं कभी मंदाकिनी भी जल्दी ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह गईं। उन्होंने साल 1990 में मोंक से शादी कर ली। उनकी आखिरी फिल्म मेरा साथी (1985) थी। मंदाकिनी  का नाम दाउद से जुड़ने के बाद उनका करियर गिरता चला गया। 
विज्ञापन

5 of 8
mahesh babu and namrata
इस कड़ी में बात करेंगे एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर की। उन्होंने साल 2005 में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर एक्टिंग छोड़ दी। उन्हें आखिरी बार साल 2004 में फिल्म 'रोक सको तो रोक लो' में एक नरेटर की भूमिका में देखा गया था। बता दें कि महेश बाबू तेलूगू फिल्म के सुपरस्टार हैं और उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर झंडे लहराती है।  
विज्ञापन

6 of 8
Asin
वहीं, बात करें फिल्म 'गजनी' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस आसिन ने माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा से साल 2016 में शादी कर बॉलीवुड को बाय-बाय कह दिया। साल 2015 में आई उनकी आखिरी फिल्म 'ऑल इज वेल' थी जो बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। अब आसिन लाइमलाइट से भी दूर रहती हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : instagram
लेकिन हाल ही में हुई प्रियंका और दीपिका की शादी के बाद भी यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वे दोनों भी शादी के बाद एक्टिंग से किनारा कर लेंगी। लेकिन आपको बता दें कि दोनों एक्ट्रेस इतनी जल्दी घर बैठने वाली नहीं हैं। क्योंकि दोनों के पास ही बड़े-बड़े प्रोजेक्ट हैं। प्रियंका ने जहां सलमान खान की  फिल्म भारत ठुकरा दी तो वहीं वह फरहान अख्तर के साथ फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग में एक बार फिर शूटिंग जारी करेंगी। बता दें कि प्रियंका फिल्म की शूटिंग को बीच में छोड़कर छोटे हनीमून ट्रिप पर निकलेंगीं।
विज्ञापन

8 of 8
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
बात करें दीपिका पादुकोण की तो उनकी झोली में एक से एक सुपरहिट फिल्म शामिल हैं। जिसमें रणवीर सिंह के साथ उन्होंने तीन ब्लॉकबस्टर मूवी की। गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत। बता दें कि दीपिका अभी अपने प्रोजेक्ट में बिजी हैं शादी के बाद उनका एक मैगजीन के लिए दिया गया फोटोशूट सामने आया है। बात करे दीपिका और रणवीर के हनीमून की तो दोनों अभी बहुत बिजी हैं। रणवीर की फिल्म सिम्बा आ रही है तो वहीं दीपिका ने फोटोशूट में बिजी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें