फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केदारनाथ' ने पहले दिन बटोरे महज इतने करोड़, '2.0' के आगे टिकना होगा मुश्किल

Fri, 07 Dec 2018 03:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kedarnath - फोटो : twitter
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने भी इसी साल धड़क से डेब्यू किया था उसके बाद सभी की नजरें सारा अली खान पर थीं। सारा अली खान के अपोजिट इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kedarnath
फिल्म रिलीज से पहले ही काफी समय तक विवादों में रही। साल 2013 में आई आपदा पर बनी केदारनाथ शूटिंग के समय से ही चर्चा में थी। इतना ही नहीं जिस राज्य में फिल्म की ज्यादातर शूटिंग की गई, वहां यह फिल्म रिलीज नहीं हुई। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अभिषेक कपूर के बीच भी अनबन की खबरें थीं। काफी जद्दोजहद के बाद अब जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है तो सभी की नजरें दर्शकों के रिस्पॉन्स पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kedarnath
फिल्म क्रिटिक्स ने केदारनाथ को मिला जुला रिएक्शन दिया है और फिल्म की कहानी को कमजोर बताया है, हालांकि सभी ने सारा अली खान की एक्टिंग की तारीफ की है। ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के मुताबिक, केदारनाथ बॉक्स ऑफिस पर औसत ओपनिंग देगी। पहले दिन फिल्म 5-6 करोड़ का बिजनेस कर लेगी।     

4 of 5
kedarnath - फोटो : twitter
फिल्म उत्तराखंड में रिलीज नहीं हो पाई है। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया था कि फिल्म में केदारनाथ मंदिर परिसर में किसिंग सीन और लव जेहाद जैसे दृश्य फिल्माए गए हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि आपत्तिजनक सीन का मामला सेंसर बोर्ड के अधिकार का है, हालांकि शांति व्यवस्था सरकार या जिले में डीएम के जिम्मे है। जिसके बाद यह फिल्म राज्य में बैन कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kedarnath - फोटो : twitter
केदारनाथ के कलेक्शन पर 2.0 का भी असर हो सकता है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 ने धूम मचा रखी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइडड अभी तक 500 करोड़ की कमाई कर ली है जबकि हिन्दी वर्जन ने 7 दिन में कुल 132 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। इसे तमिल, तेलुगू और हिन्दी में कुल 6800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें