फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actresses Relationships: इन एक्ट्रेसेस पर चढ़ा मोहब्बत का रंग, पब्लिकली रिश्ता नहीं करतीं कबूल

Sat, 18 Jan 2025 12:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी फिल्मों के अलावा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इन दिनों कई यंग एक्ट्रेसेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड्स को लेकर भी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सुहाना खान, तृप्ति डिमरी, श्रद्धा कपूर, कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला

प्यार एक खूबसूरत अहसास है, जो भी इसके रंग में रंगता है, उसकी जिंदगी बदल जाती है। इन दिनों ऐसे ही बदलाव कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की जिंदगी में भी आ रहे हैं। कुछ यंग बॉलीवुड एक्ट्रेसेस रिलेशनशिप में होने को लेकर चर्चा में हैं। ये अलग बात है कि इन एक्ट्रेसेस ने अभी तक पब्लिकली अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है।

विज्ञापन

2 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर 
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया श्रद्धा कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके हाथ में जो मोबाइल था, उसके वॉलपेपर पर एक तस्वीर नजर आई। जब फैंस ने उस वीडियो के स्क्रीन शॉट लेकर जूम किया तो देखा कि उसमें श्रद्धा के साथ एक शख्स नजर आ रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की फोटो है। हाल ही में भी श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने राहुल मोदी को भी टैग किया। साथ ही फोटो पर हार्ट इमोजी भी बना था। इस तरह श्रद्धा ने कहीं ना कहीं इनडायरेक्टली तो जता दिया है कि वह रिलेशनशिप में हैं लेकिन पब्लिकली इस बात को एक्सेप्ट नहीं किया। 

 

विज्ञापन

3 of 6
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri

तृप्ति डिमरी 
तृप्ति डिमरी भी इंस्टाग्राम पर अपने वैकेशन के फोटो शेयर करती हैं और बिल्कुल वैसी ही तस्वीरें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं। हां, साथ में दोनों कभी फोटो नहीं डालते हैं। इस तरह तृप्ति भी रिलेशनशिप में होने के बावजूद भी अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कबूल नहीं कर रही हैं।

 

4 of 6
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

कृति सेनन 
कृति सेनन भी सोशल मीडिया पर कबीर बहिया को कुछ महीनों पहले जन्मदिन की बधाई दे चुकी हैं। साथ ही कृति ने कबीर के लिए मैसेज भी लिखा था। कृति लिखती हैं-'जन्मदिन मुबारक हो कबीर। आपकी मासूम मुस्कान हमेशा कायम रहे।' इसके अलावा उन्होंने रेड हार्ट वाला इमोजी भी अपने मैसेज के साथ लगाया। क्रिसमस पर भी कबीर के साथ कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में लगाई। इस तरह कृति भी प्यार में होने के बावजूद, उसे दुनिया के सामने स्वीकार नहीं कर रही हैं। 

 

विज्ञापन

5 of 6
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2

सुहाना खान 
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा के बीच एक नया रिश्ता बन रहा है। लंबे समय से यह अफवाह सुनने में आ रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इस बारे में दोनों ने अभी तक खुलकर कुछ नहीं कहा है। हाल ही में उन्हें साथ देखा गया, दोनों एक पब्लिक प्लेस पर नजर आए। यहां पर पैपराजी ने उनकी वीडियो रिकॉर्ड की। सुहाना भी बाकी हीरोइनों की राह चलते हुए, अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं कर रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिशा पटानी - फोटो : इंस्टाग्राम @dishapatani

दिशा पटानी 
दिशा पटानी तो लंबे समय से रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्सजेंडर के साथ पार्टी, वैकेशन में दिखती हैं। लेकिन दिशा ने भी अब तक अपने रिश्ते को मीडिया या फैंस के सामने एक्सेप्ट नहीं किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें