फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: सद्गुरु ने की 'इमरजेंसी' की तारीफ, बोले- 'ये फिल्म युवाओं को देखनी चाहिए, इससे इतिहास...'

Sat, 18 Jan 2025 10:37 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म देखने के लिए सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी पहुंचे। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने युवाओं को फिल्म देखनी चाहिए, इससे इतिहास का पता चलता है।
विज्ञापन
1 of 5
सद्गुरु के साथ कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग में सद्गुरु यानी जग्गी वासुदेव भी पहुंचे। उनसे जब फिल्म के बारे में पूछा गया को उन्होंने कहा कि फिल्म के दोनों अभिनेता यहां हैं आपको उनसे पूछना चाहिए। हालांकि, यह फिल्म युवाओं को जरूर देखनी चाहिए, इससे हमें इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

2 of 5
सद्गुरु के साथ कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगना की फिल्म के लिए बोले सद्गुरु
सद्गुरु ने कहा, उन्होंने कहा कि भारत में इमरजेंसी लगे 50 साल हो गए हैं, ऐसे में इतिहास को जानने के लिए ऐसी फिल्मों को देखना जरूरी है। इससे कुछ सवाल हमारे मन में आते हैं। उन्होंने कहा कि हमें किसी चीज को जज करने से बचना चाहिए। प्रश्न ये है कि हम जो कुछ सीख चुके हैं, वही काम फिर से हो रहे हैं। युवाओं के लिए यह फिल्म देखना बहुत जरूरी है, इससे हमें इतिहास के बारे में पता चलता है। यहां बैठकर किसी को भी जज करना बहुत आसान है, लेकिन इस फिल्म को में एक अभिनेता के साथ किसी बड़े किरदार को निभाना बहुत मुश्किल होता है।
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर, सद्गुरु, कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुपम खेर ने कही ऐसी बात
अनुपम खेर ने इस फिल्म को लेकर कहा कि सद्गुरु हमारी स्क्रीनिंग में आए ये बहुत ही अच्छा महसूस कर रहे हैं। कंगना ने इस फिल्म में एक्टिंग के साथ निर्देशन भी किया है। इस फिल्म में उन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया है और इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को लेकर बोलीं कंगना
कंगना ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी फिल्म देखने के लिए सद्गुरु जी आए, ये हमारा सौभाग्य है। फिल्म में मेरे साथ बहुत अच्छी क्रू और शानदार कलाकार रहे हैं। नेशनल विनिंग एक्टर के साथ काम करना हमारे लिए बहुत अच्छा रहा। अगर मैं इतने अच्छे लोगों के साथ फिल्म बना सकती हूं तो क्या ही बात।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदर खेर, महिमा चौधरी, मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सद्गुरु का जताया आभार
कंगना रनौत ने कहा कि सद्गुरु फिल्में नहीं देखते लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए समय निकाला। हम इसके लिए बहुत आभारी हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग में महिमा चौधरी और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें