बॉलीवुड अभिनेत्रियां पिछले कई सालों से फैशन गोल सेट करती नजर आई हैं। रेड कारपेट हो या कोई इवेंट, अभिनेत्रियों के कपड़ों पर खास निगाह होती है। वहीं सितारे भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं। इन सबके बीच अभिनेत्रियों की ड्रेस तब चर्चा में आ जाती है जब वह हॉलीवुड अभिनेत्रियों की कॉपी करती दिखती हैं। ऐश्वर्या से लेकर दीपिका पादुकोण तक, ऐसी कई हीरोइनें हैं जिन्होंने हॉलीवुड ब्यूटी क्वींस की ड्रेस को कॉपी किया।