फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के बीच नहीं आया इन अभिनेत्रियों का सांवला रंग, एक ने तो 'विश्व सुंदरी' बन लहराया परचम

Thu, 01 Oct 2020 08:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमें डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड की दुनिया खूबसूरती से पटी पड़ी है। देश में खूबसूरती का पैमाना हमेशा से ही गोरे रंग को माना जाता रहा है। ऐसे में रंगभेद की बातें भी हमेशा सामने आती रहती है। हाल ही में बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी रंगभेद को लेकर लोगों पर तंज कसा है। दरअसल कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सुहाना की तस्वीरों पर 'काली' या रंगभेद को लेकर कई टिप्पणियां कीं। सुहाना ने इन लोगों को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए करारा जवाब दिया है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। ऐसे में आपको इस पैकेज में उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिनकी सफलता के बीच कभी उनका सांवला रंग नहीं आया और उन्होंने अपने हुनर के दम पर अपनी एक बड़ी पहचान बनाई।
विज्ञापन

2 of 6
काजोल - फोटो : Instagram: @itskajol
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार काजोल ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तब उनका रंग एकदम सांवला था। उनकी शुरुआती सभी फिल्मों में उनका असल रंग ही दिखाई दिया है। अपने सांवले रंग के बावजूद काजोल ने इंडस्ट्री में सालों तक राज किया है और आज भी वो टॉप अभिनेत्रियों में ही शुमार होती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रानी मुखर्जी - फोटो : फाइल फोटो
बंगाली बाला रानी मुखर्जी की गिनती भी सांवली अभिनेत्रियों की लिस्ट में ही होती है। रानी मुखर्जी ने भी अपने सांवले रंग के बाद भी बॉलीवुड पर राज किया है। रानी मुखर्जी को यदि बिना मेकअप देख लिया जाए तो कोई भी समझ जाएगा कि फिल्मों में चांदनी जैसी दिखने वालीं रानी वास्तविक में सांवली हैं। बताया जाता है कि मेकअप का इस्तेमाल भी रानी उतना ही करती हैं जितना कैमरे के सामने जरूरी लगे।

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने टैलेंट का प्रदर्शन कर चुकी हैं। प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी हासिल किया था। उनका सांवला रंग इसमें कभी बीच में दीवार नहीं बना।
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई
इस समय की बॉलीवुड नंबर वन अभिनेत्रियों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण शामिल हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। दीपिका भी बेहद गोरी चिट्टी नहीं हैं, अभिनेत्री के शुरुआती वीडियोज और फिल्मों में दीपिका का स्किन टोन पर देख सकते हैं। हालांकि दीपिका ने अपने हुनर के दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में शुमार हैं। कोंकणा भी सांवली हैं लेकिन उनका रंग उनके काम के बीच कभी नहीं आता। इससे साफ जाहिर होता है कि रंगभेद केवल हमारे मन की भ्रांति है। यानी अगर आप अपने काम में बेहतर हैं तो स्किन टोन सिर्फ एक कहने की बात रह जाती है। इन अभिनेत्रियों के अलावा भी कई अभिनेत्रियां और मॉडल्स हैं जो सांवली होने के बाद भी बुलंदी पर हैं।

पढ़ें: अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने किया तलब और यहां होगी आयुष्मान- वाणी की फिल्म की शूटिंग, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें