बॉलीवुड की हसीनाएं अपनी एक्टिंग और अदाओं से लाखों दिलों पर राज करती हैं। बड़ी संख्या में महिला फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के लुक और ड्रेसिंग सेंस से काफी ज्यादा इंप्रेस रहती हैं और उन्हें कॉपी करने की कोशिश करती हैं। अभिनेत्रियों को लेकर ऐसा माना जाता है कि वे अपने कपड़े रिपीट नहीं करती हैं, लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें एक ही ड्रेस दोबारा पहनने से कोई परहेज नहीं है।