सोनू वालिया
- फोटो : फाइल
सोनू वालिया
मॉडलिंग से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनू वालिया ने साल 1985 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने दिल आशना है', 'खेल', 'स्वर्ग जैसा घर', 'आरक्षण', 'अपना देश पराए लोग', 'तूफान' और 'तहलका' जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्मों में उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली। सोनू ने एनआरआई सूर्य प्रकाश से शादी कर अपना घर बसा लिया। सूर्य प्रकाश के निधन के बाद उन्होंने दूसरी शादी एनआरआई फिल्म प्रोड्यूसर प्रताप सिंह से की। अब वह यूएस में रहती हैं।