बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। अनुष्का ने इसी साल अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था तभी से वो काफी सुर्खियों में हैं। अनुष्का जहां जाती हैं वहां उनके पीछे- पीछे पपराजी और कैमराज पहुंच ही जाते हैं। तो वहीं अनुष्का खुद भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी जानकारी देती रहती हैं।