फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही फिल्म हिट देकर छा गईं थीं ये पांच अभिनेत्रियां, किस्मत पलटते ही फ्लॉप हुआ करियर

Sat, 16 May 2020 07:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेत्रियां - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में हिट होने का कोई फार्मूला नहीं है। यहां मेहनत, लक और मौके का फायदा जिसने उठाया, समझो वही एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढ़ता गया। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने दमदार एंट्री की। इन्हें देखकर लगा कि ये रेस में दूर तक जाएंगी लेकिन पहली फिल्म के बाद ही इनके कदम लड़खड़ाने लगे। आज बात ऐसी ही अभिनेत्रियों की जो पहली बॉलीवुड फिल्म हिट देने के बाद फिर ये कारनामा दोबारा नहीं दोहरा पाईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सोनल चौहान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
सोनल चौहान
इमरान हाश्मी की फिल्म 'जन्नत' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सोनल चौहान रातोंरात चर्चा में आ गई थीं। उनकी खूबसूसती के चर्चे हर तरफ हो रहे थे। सोनल को देखकर लगा कि मानो बॉलीवुड में उनका लंबा करियर है। लेकिन दूसरी फिल्म फ्लॉप होने के बाद ये उम्मीद टूट गई। कई फिल्मों में आने के बाद भी सोनल कभी मुख्यधारा की हीरोइन नहीं बन पाईं। 
विज्ञापन

3 of 6
ईशा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
ईशा गुप्ता 
ईशा गुप्ता अपनी पहली ही बॉलीवुड फिल्म से छा गई थीं । उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म 'जन्नत 2' से डेब्यू किया था । ईशा बॉलीवुड में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं । उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2007 में भाग लिया था । यहां उन्हें मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड मिला था । ईशा ने 'जन्नत 2' के बाद भी कई फिल्में कीं लेकिन इनमें अभिनेत्री के रोल का कुछ खास प्रभाव नहीं दिखा।

4 of 6
प्रीति झंगियानी
प्रीति झंगियानी
प्रीति झंगियानी ने अपना करियर साल 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' से शुरू किया था । उनकी ये डेब्यू फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म की सफलता के बाद प्रीति से उनके फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। लेकिन जल्द ही अभिनेत्री ने बॉलीवुड से दूरी बना ली । प्रीति ने साल 2008 में मॉडल और एक्टर परवीन डबास के साथ शादी की थी।
विज्ञापन

5 of 6
ग्रेसी सिंह  - फोटो : social media
ग्रेसी सिंह 
ग्रेसी सिंह को फिल्म 'लगान' में आमिर खान के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला। फिल्म भी हिट थी और ग्रेसी भी। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर तो आईं लेकिन वो कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्मों में गुंजाइश ना देखते हुए ग्रेसी सिंह ने बॉलीवुड से दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्नेहा उलाल - फोटो : file photo
स्नेहा उलाल
ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वाली स्नेहा उलाल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' में डेब्यू करके धूम मचा दी थी। उम्मीद थी कि उनका करियर हिट होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। स्नेहा ने 'लकी' के बाद सलमान के भाई सोहेल के साथ फिल्म 'आर्यन' की लेकिन वो भी नहीं चली। बाद में तबीयत खराब होने के चलते स्नेहा ने फिल्मों से दूरी बनाना ही ठीक समझा हालांकि स्नेहा कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

Vocal For Local: नीना गुप्ता ने किया पीएम मोदी की मुहिम का समर्थन, गांव की महिलाओं से बनवाया स्वेटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें