फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे: मां बनने को तरस गईं ये 6 एक्ट्रेस, इस अभिनेत्री को 3 शादी के बाद भी नसीब नहीं हुई संतान

Sun, 13 May 2018 11:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Rekha
बॉलीवुड देश के हर रीति-रिवाज के लिए जाना जाता है उसमें गम से लेकर खुशी तक का माहौल शामिल है। बात करें खुशी के माहौल की तो इसमें शादी जैसे बड़े फंक्शन को बड़े धूम-धाम से इन्जॉय किया जाता है। इतना ही नहीं स्टारकिड्स को लेकर भी कई तरह की तैयारियां बॉलीवुड में देखी जाती हैं। लेकिन इस कड़ी में बात करेंगे ऐसी 6 बॉलीवुड एक्ट्रेस की जो शादी के कई सालों बाद भी मां नहीं बन पाई हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

दिलीप कुमार-सायरा बानो

2 of 7
dilip kumar
बॉलीवुड की पहली सुपरहिट जोड़ी दिलीप कुमार और सायरा बानो की ही मानी जाती है। दोनों को कई फिल्मों में एक साथ भी देखा गया है। देखते ही देखते दोनों में प्यार परवान चढ़ा और शादी कर ली। लेकिन शादी के 50 साल बीत जाने के बाद भी यह जोड़ी आज तक बैलोद है। 
विज्ञापन

अजहरुद्दीन-संगीता बिजलानी

3 of 7
संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन
भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी शादी के कई सालों के बाद भी संतान का सुख प्राप्त नहीं कर सके हैं। इससे पहले अजहरुद्दीन ने एक और शादी की थी। अजहर और उनकी पहली पत्नी नौरीन के 2 बेटे हैं। बता दें कि सलमान की पहली गर्लफ्रेंड संगीता ही मानी जाती है। 
 

अनुपम खेर-किरण खेर

4 of 7
पीयू में एलुमनी मीट के दौरान लॉ ऑडिटोरियम में सांसद खेर और उनके पति - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार अनुपम खेर और उनकी पत्नी एक्ट्रेस किरण खेर की शादी 1985 में हुई थी, लेकिन अभी तक इनके कोई संतान नहीं है। बात करें सिकंदर खेर की तो वह किरण के पहले पति की संतान हैं। 
विज्ञापन

शबाना आजमी-जावेद अख्तर

5 of 7
Shabana Azami
लेखनी में महारत हासिल करने वाले गीतकार जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस शबाना आजमी हैं जो कि शादी के 34 साल बाद भी बेऔलाद हैं। जोया और फरहान, जावेद की पहली पत्नी हनी ईरानी की संतान हैं। 
विज्ञापन

जया प्रदा-श्रीकांत नाहटा

6 of 7
jaya prada
बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा ने साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से शादी रचाई थी। हालांकि तब श्रीकांत पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे। लेकिन जया से शादी के बाद उनकी कोई संतान नहीं हुई इसलिए जया को अपनी बहन के बेटे को गोद लेना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा

7 of 7
rekha
बॉलीवुड में आज भी यंग एक्ट्रेसेज को खूबसूरती में मात देने वालीं एक्ट्रेस रेखा 63 साल की हो चुकी हैं। रेखा की तीन शादी और लव अफेयर्स के बारे में तो सभी जानते हैं। इस बीच रेखा ने 3 बार शादी भी की लेकिन तीनों बार किसी ना किसी वजह से उनकी शादी असफल रहीं। इस वजह से रेखा आज भी बेऔलाद सारी जिंदगी काट रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें