फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: इटली में छुट्टियां मना रही हैं सुष्मिता सेन, फैंस को खास अंदाज में दी गुरु पूर्णिमा की बधाई

Thu, 14 Jul 2022 01:02 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन सोशन मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पूर्व ब्यूटी क्वीन के अभिनय के साथ उनकी खूबसूरती के भी लोग दीवाने हैं। अभिनेत्री इन दिनों इटली के सार्डिनिया में छुट्टियां मना रही हैं और अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : insta
हाल ही में अभिनेत्री ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक पोस्ट साझा कर लोगों को बधाई ही है। अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा था, 'कभी-कभी जब आप अंधेरी जगह में होते हैं, तो आप सोचते हैं कि आपको दफना दिया गया है, लेकिन क्या पता अगर आपको प्लांट किया गया हो।' इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'आप सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं, मेरी जान, मैं आप सबसे बहुत प्यार करती हूं। हैशटैग दुग्गा दुग्गा।'
 
विज्ञापन

3 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram
इससे पहले अभिनेत्री अपने वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा था। सुष्मिता यॉच में एनिमल प्रिंटेड काफ्तान पहने नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का यह अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आया और वह कमेंट के माध्यम से अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
सुष्मिता सेन, ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज ‘आर्या’ के दूसरे सीजन में देखा गया था। वहीं, सुष्मिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के शो में इस बात का खुलासा किया था कि वह तीन बार शादी करते करते रह गई थीं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी बेटियां कभी भी उनके शादी न करने के पीछे की वजह नहीं रही हैं। तीनों बार उन्हें भगवान ने बचा लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें