फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 साल की उम्र में डिजिटल डेब्यू करेंगी ये बॉलीवुड अभिनेत्री, 10 साल से हैं हिंदी फिल्मों से दूर

Wed, 05 Feb 2020 01:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन 44 साल की उम्र में डिजिटल की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वह अमेजन प्राइम वीडियो के शो 'आर्या' में दिखेंगी। इस शो की कहानी राजस्थान के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। शो में वह मुख्य भूमिका में है, जिसका नाम 'आर्या' होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Sushmita Sen - फोटो : instagram
बता दें कि कुछ महीनों पहले एक बातचीत के दौरान सुष्मिता ने डिजिटल शो पर पूछे गए सवाल पर कहा था कि उन्हें डिजिटल वर्ल्ड काफी पसंद है। उन्हें यह देखकर खुशी है कि आखिरकार कंटेट को प्राथमिकता मिलनी शुरू हो गई है। जब भी उन्हें कोई सही स्क्रिप्ट ऑफर होगी वह डिजिटल वर्ल्ड का हिस्सा बनना चाहेंगी। बता दें, सुष्मिता की आखिरी हिंदी फिल्म 'नो प्रॉब्लम' थी जो साल 2010 में रिलीज हुई थी।    
विज्ञापन

3 of 4
sushmita sen
अपने इस प्रोजेक्ट के चलते सुष्मिता इन दिनों राजस्थान में समय बिता रही हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए वह अक्सर अपनी जिंदगी की हर एक खास चीज के बारे में जानकारी देती हैं। इसी फेरिस्त में वह पिछले महीने के आखिरी हफ्ते से ही लगातार जयपुर की  फोटोज शेयर कर रही हैं।  इन तस्वीरों में ज्यादातर गुलाबी शहर जयपुर की खूबसूरती और सूर्यास्त नजर आता है। वहीं पिछले हफ्ते उनके द्वारा अपलोड की गई एक तस्वीर में वह एक नन्हीं बच्चे को उठाई हुईं नजर आईं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ' कोई भी मेरे नए दोस्त को होठों पर लगे लिपिस्टिक तक जाने से नहीं रोक सकता है।'
विज्ञापन

4 of 4
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल - फोटो : social media
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सुष्मिता अपनी फिल्मों से अधिक अपनी निजी जिंदगी के चलते चर्चा में हैं। अक्सर विभिन्न समारोहों में वह अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ देखी जाती हैं। ऐसी चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसी के चलते पिछले कुछ समय से दोनों एक दूसरे के परिवार के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ा रहे हैं और घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि शादी को लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें