सुचित्रा सेन
सुचित्रा का असली नाम रोमा दासगुप्ता था, उनका जन्म छह अप्रैल 1931 को उस समय के बांग्लादेश के पबना जिले में हुआ था। उनके पिता करुणामय दासगुप्ता एक हेड मास्टर थे। सुचित्रा सेन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पबना से ही हासिल की थी। साल 1947 में 15 साल की उम्र में सुचित्रा सेन की शादी बंगाल के जाने-माने उद्योगपति आदिनाथ सेन के बेटे दिबानाथ सेन हुई थी। शादी के पांच सालों बाद सुचित्रा ने सिनेमा की दुनिया में एंट्री ली और फिल्म जगत को सुपरहिट फिल्में दीं। हालांकि, 1978 में फिल्म 'प्रोणोय पाश' करने के बाद वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं।