फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ott Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से लेकर साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य तक, साल 2022 में ओटीटी पर होंगे ये मेगा डेब्यू

Fri, 04 Mar 2022 07:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोनाक्षी सिन्हा, नागा चैतन्य, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित - फोटो : insta-
ओटीटी प्लेटफार्म के शुरुआती दौर में इसे सिर्फ नए कलाकारों के लिए एक अवसर के रूप में देखा जाता था, लेकिन जिस तरह से बदलते समय में ओटीटी की लोकप्रियता बड़ी है, तब से कई बड़े सेलेब्स के भी ओटीटी पर डेब्यू कर रहे  हैं और डिजिटल दुनिया के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जहां बीते साल कई बड़े सितारों ने ओटीटी प्लेटफार्म पर अपनी नई पारी की शुरुआत की है, तो वहीं साल 2022 में भी माधुरी दीक्षित, नागा चैतन्य, अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी जैसे कई बड़े सितारों ने शानदार ओटीटी सीरीज के साथ वापसी की है। इन सितारों के शोज और वेब सीरीज नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम जैसे प्लेटफार्म पर आ रही हैं। तो चलिए नजर डालते हैं उन सितारों पर जो साल 2022 में कर रहे हैं ओटीटी डेब्यू।
विज्ञापन

2 of 6
The Fame Game - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
माधुरी दीक्षित-'द फेम गेम'
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित नेने साल 2022 में अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। वह नेटफ्लिक्स पर अपनी वेब सीरीज 'द फेम गेम' फाइंडिंग अनामिका के साथ एक बड़ी वापसी करेगी। इस सीरीज की कहानी एक अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अचानक लापता हो जाती है। जैसे ही पुलिस और उसके चाहने वाले उसकी तलाश करने की कोशिश करते हैं, तो एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री के जीवन में छिपी सच्चाई और दर्दनाक झूठ की परते दर परते खुलती चली जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी-
शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक डिजिटल प्रीमियर पर देखा गया था, लेकिन अभिनेत्री अब एक वेब सीरीज के जरिए पूरी तरह से ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सीरीज महिला केंद्रित हो सकती है।

4 of 6
नागा चैतन्य - फोटो : social media
नागा चैतन्य-प्रिया भवानी ''
साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य भी थ्रिलर वेब सीरीज 'दूथा' के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी ये पहली सीरीज विक्रम कुमार द्वारा निर्देशत होगी, जिसे अमेजन प्राइम पर लाया जाएगा। इस वेब सीरीज में नागा चैतन्य के साथ अभिनेत्री प्रिया भवानी भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनाक्षी सिन्हा- 'फॉलन'
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हां, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो वेब सीरीज 'फॉलन' से मुख्य किरदार के रूप में अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। इस सीरीज में वह एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाएंगी। यह सीरीज रीमा काग्ती द्वारा निर्देशित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुद्र - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन-''रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस''
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी अपनी वेब सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। यह एक साइकॉलोजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसमें अजय देवगन DCP रुद्र वीर सिंह की भूमिका में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें