फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जिन्होंने कम उम्र में खो दिए पति, रेखा भी हैं शामिल

Mon, 29 Mar 2021 03:25 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : Social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री का उसूल है कि फिल्में चल गईं तो अभिनेता सुपरस्टार है वरना भूला-बिसरा गुमनाम कलाकार। ये इंडस्ट्री पैसा, शोहरत, रुतबा सब देती है मगर एक चीज पर किसी का जोर नहीं चलता वो है किस्मत। बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्हें नेम-फेम तो खूब मिला, लेकिन हमसफर के मामले में इनका नसीब सूना ही रहा। फिल्म जगत में कई ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी शादी तो हुई लेकिन हमराही का साथ छूट गया। उनके पति बड़ी जल्दी ही इस दुनिया को अलविदा कह गए और पीछे वो हसीन पत्नियां तन्हा छूट गईं।

विज्ञापन

2 of 6
रेखा, मुकेश अग्रवाल - फोटो : Social media

रेखा

इस सूची में सबसे पहला नाम रेखा का लिया जाता है, जो बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री रह चुकी हैं। इन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1969 में एक कन्नड़ फिल्म से की थी और अब तक के सफर में लगभग 180 फिल्मों मे काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड में इन्होंने अपने दम पर अलग पहचान बनाई और ऑल टाइम टॉप एक्ट्रेस में शामिल हो गईं। रेखा ने साल 1990 में दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। शादी के लगभग 1 साल बाद ही मुकेश ने निजी कारणों से घर में ही आत्महत्या कर ली। इस समय रेखा की उम्र महज 35 साल थी।

विज्ञापन

3 of 6
शांतिप्रिया, सिद्धार्थ रे - फोटो : Social media

शांतिप्रिया

1991 में आई फिल्म 'सौगंध' में शांतिप्रिया अक्षय कुमार के साथ दिखी थीं। उन्होंने साल 1999 में अभिनेता सिद्धार्थ रे के साथ शादी की थी। सिद्धार्थ रे ने फिल्म बाजीगर में इंस्पेक्टर करण सक्सेना का रोल निभाया था। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली शांतिप्रिया ने भी अपने पति को 35 साल की उम्र ही खो दिया था।

4 of 6
लीना चन्द्रवाकर - फोटो : Social media

लीना चन्द्रवाकर

सुनील दत्त स्टारर फिल्म 'मन का मीत' से बॉलीवुड में एंट्री मारने के बाद लीना चन्द्रवाकर ने 1975 में सिद्धार्थ बंडोडकर से शादी कर ली थी। शादी के कुछ दिन बाद ही गलती से सिद्धार्थ बंडोडकर को गोली लग गई। कुछ दिन तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि, इसके बाद साल 1980 में लीना ने अभिनेता किशोर कुमार के साथ शादी रचा ली थी। दोनों का एक बेटा हुआ, जिसका नाम सुमित गांगुली रखा गया। शादी के लगभग 7 साल बाद 1987 में किशोर कुमार की मौत हो गई। लीना चन्द्रवाकर इस तरह पहली शादी के कुछ सालों बाद विधवा हुईं और 7 साल के अंदर 37 साल की उम्र में दूसरे पति को भी खो दिया।

विज्ञापन

5 of 6
कहकंशा पटेल - फोटो : Social media

कहकंशा पटेल

एक्ट्रेस और मॉडल कहकंशा पटेल भी इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने कई पंजाबी म्यूजिक एल्बम में भी काम किया था। फिल्म 'कमबख्त इश्क' के गीत 'ओम मंगलम' में नजर आई कहकंशा ने बिजनेसमैन आरिफ पटेल के साथ शादी की थी। शादी के बाद दोनों दो बेटे अरहान और नुमैरे के माता-पिता बने थे। साल 2018 में ऑफिस में काम कर रहे आरिफ पटेल का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था। इसके बाद से कहकंशा अपने दोनों बेटों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजेता पंडित - फोटो : Social media

विजेता पंडित 

बॉलीवुड की 15 फिल्मों में काम कर चुकी विजेता पंडित ने मशहूर संगीतकार आदेश श्रीवास्तव से शादी की थी। विजेता ने 1990 में आदेश श्रीवास्तव से शादी की थी। इनके दो बेटे अनिवेश श्रीवास्तव और अवितेश श्रीवास्तव हुए। साल 2015 में कैंसर की वजह से आदेश श्रीवास्तव की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें