कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाते हैं। उनका द कपिल शर्मा शो टीवी के लोकप्रिय शो में से एक रहा है। इस शो से वे इतने मशहूर हो गए कि आज के वक्त में वे टीवी के सबसे बड़े और महंगे कॉमेडियन हैं। कपिल खुद कई बार बता चुके हैं कि उन्होंने 15 करोड़ का टैक्स भरा है। यह बात उन्होंने 2016 में बताई थी। इसके अलावा कपिल 2019 में फोर्ब्स के सबसे महंगे सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वीकेंड के एपिसोड के लिए वह एक करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। करोड़ों की आय वाले कपिल शर्मा की जिंदगी बेहद आलीशान है। तो चलिए बताते हैं कि वो किन महंगी चीजों के मालिक हैं।