फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमसी ने सील किया रेखा का बंगला, सुरक्षाकर्मी को हुआ कोरोना वायरस

Sat, 11 Jul 2020 09:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेखा - फोटो : social media
कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस वायरस का असर हर किसी की जिंदगी पर दिख रहा है। आम से लेकर खास तक, हर एक व्यक्ति इस वायरस की चपेट में आया है। यहां तक कि बॉलीवुड भी इस महामारी से अछूता नहीं रहा। हाल ही में अभिनेता आमिर खान के घर के स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद अब खबर है कि अभिनेत्री रेखा के घर से भी ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
rekha - फोटो : social media
दरअसल हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा के घर के बाहर बीएमसी का नोटिस देखा गया। बीएमसी के नियम के मुताबिक ऐसा नोटिस घर में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद ही चस्पा किया जाता है। रेखा के बंगले के बाहर नोटिस देख अभिनेत्री के सभी चाहने वाले भी परेशान हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
rekha - फोटो : social media
हालांकि रेखा एकदम सुरक्षित हैं। रेखा के बंगले के एक सुरक्षाकर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसकी वजह से ये नोटिस उनके बंगले के बाहर लगाया गया है। रेखा मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में 'सी स्प्रिंग' बंगले में रहती हैं। उनके बंगले के बाहर हमेशा दो सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। जिनमें से एक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है।

4 of 5
rekha - फोटो : Social Media
फिलहाल सुरक्षाकर्मी का इलाज बांद्रा के बीकेसी स्थित कोविड फैसिलिटी में चल रहा है। सुरक्षाकर्मी के पॉजिटिव निकलने के बाद बीएमसी के नियमों के मुताबिक बंगले के बाहर नोटिस लगा दिया गया है। साथ ही रेखा के बंगले का सैनिटाइजेशन भी किया जा चुका है। हालांकि इस बारे में फिलहाल रेखा की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेता आमिर खान के घर से भी सात स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा कई अभिनेता और अभिनेत्रियां भी इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जोया मोरानी, करीम मोरानी, शजा मोरानी, किरण कुमार जैसे सितारे भी कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। अच्छी बात है कि कई सितारे कोरोना को मात देकर इसके खिलाफ जंग भी लड़ रहे हैं।

पढ़ें: सुष्मिता सेन की भाभी ने खुद को बताया 'सुंदर पत्नी', शादी के एक साल में ही पति- पत्नी के रिश्ते में आई दरार!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें