फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता सेन की भाभी ने खुद को बताया 'सुंदर पत्नी', शादी के एक साल में ही पति- पत्नी के रिश्ते में आई दरार!

Sat, 11 Jul 2020 07:57 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजीव सेन, चारू असोपा - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं। दोनों की शादी को अभी मात्र एक साल ही बीता है और दोनों के अलग होने की खबरें भी सामने आने लगी हैं। इन्हीं खबरों के बीच अब चारू असोपा ने सोशल मीडिया पर खुद को सुंदर और हॉट पत्नी बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
चारू असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। राजीव और चारू के बीच आ रही दरार की खबरें भी चारू के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ही सामने आ रही हैं। अब हाल ही में चारू ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने बताया है कि वो एक समझदार पत्नी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
चारू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी शेयर की है। चारू ने जो तस्वीर साझा की है उसमें लिखा है, 'चारू को कुछ शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता क्योंकि वो लगभग परफेक्ट हैं। लोग उनसे बात कर सकते हैं और उनपर भरोसा भी कर सकते हैं। चारू एक बेहतरीन पर्सनैलिटी है, जो स्मार्ट है, दयालु है, सुंदर है और हॉट भी है। इसके आगे बेटर हाफ लिखा हुआ है।'

4 of 5
charu asopa - फोटो : social media
बता दें कि चारू असोपा ने बीते कुछ दिनों से न तो कोई नई तस्वीर साझा की और तो और जो पुरानी तस्वीरें थीं उन्हें भी सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। यहां तक कि चारू ने अब अपने नाम में से पति का सरनेम भी हटा दिया है। वहीं राजीव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी शादी की और चारू के साथ की जितनी भी तस्वीरें थीं, सब हटा दीं। इसके अलावा दोनों इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
याद दिला दें कि राजीव सेन इस समय पत्नी से अलग दिल्ली में रह रहे हैं। गौरतलब है कि चारू असोपा और राजीव सेन ने सात जून 2019 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद 16 जून को पूरे परिवार के सामने इन दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी।

पढ़ें: मुंबई की सड़कों पर साइक्लिंग करते दिखे ये स्टारकिड्स, तस्वीर साझा कर कहा- 'अपना मास्क पहनें'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें