फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: मुंबई के अस्पताल में चार घंटे तक चली राखी सावंत की सर्जरी, एक्ट्रेस बोलीं- मेरे पेट में...

Wed, 31 Aug 2022 07:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत ने हाल ही में फैंस को शॉक कर दिया जब सर्जरी से पहले उन्होंने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उनके हाथ में ड्रिप नजर आ रही थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान थे। अब राखी ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि आखिर अचानक उन्हें सर्जरी क्यों करानी पड़ी है। 
विज्ञापन

2 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
एक प्रमुख अखबार से बात करते हुए उन्होंने बताया है कि जूहू स्थित एक अस्पताल में उनकी सर्जरी चार घंटे तक चली। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि मेरे पेट में गांठ थी। इसे मैं बहुत पहले ही हटा देना चाह रही थी लेकिन देर होती चली गई। उन्होंने कहा कि इस गांठ की वजह से उनकी तकलीफ काफी बढ़ गई थी जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने बताया कि डॉक्टर वीणा शिंदे उनका इलाज कर रही हैं और उन्होंने अगले दो दिन तक राखी को हॉस्पिटल में ही रहने के लिए कहा है। राखी ने कहा, 'मुझे आराम की सलाह दी गई है। मेरे डाइट का भी खास ख्याल रखा जा रहा है।' इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आदिल का भी जिक्र किया। एक्ट्रेस ने कहा कि आदिल उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं। इस बारे में आदिल ने बताया कि राखी को पिछले दो वर्षों से यह परेशानी थी। उन्होंने बताया कि इस समय वह राखी का पूरा ध्यान रखने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
राखी सावंत - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि राखी ने मई 2022 में एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान आदिल खान के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी। वह जून में व्यवसायी के साथ अबू धाबी में एक पुरस्कार समारोह के रेड कार्पेट पर चलती नजर आई थीं। इस दौरान उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। इसके बाद अक्सर दोनों को एक साथ कई मौकों पर देखा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें