फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा भट्ट का बड़ा बयान, बोलीं- 'अमेरिका में नहीं मिली फिल्म तब मैं सनी लियोनी को बॉलीवुड में लाई'

Sat, 06 Oct 2018 03:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood
90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस पूजा भट्ट इन दिनों चर्चा में हैं। गौरतलब है कि भट्ट कैंप ने सुपरहिट फिल्म 'सड़क' के पार्ट 2 का कुछ समय पहले ऐलान किया था और माना जा रहा है कि इस फिल्म में एक बार फिर पूजा भट्ट लीड रोल में नजर आ सकती हैं। लेकिन आपको बता दें कि पूजा भट्ट ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है जिससे वह फिर सुर्खियों में आ गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
pooja bhatt
फिल्म मेकर और एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद की आड़ में एक कांफ्रेंस में बोलते हुए महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर बातचीत की। लेकिन इस दौरान पूजा ने अपने फिल्म मेकर बनने के सपने को लेकर भी खुलासा किया और बोलीं ' उस दौरान मुझे मिल रहे ऑफर से मैं बहुत हैरान थी।' 
विज्ञापन

3 of 5
Bollywood
पूजा ने इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा 'सनी को अमेरिकी इंडस्ट्री ने अपनाने से इंकार कर दिया था और मैंने सोचा कि सनी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में होना चाहिए।' बता दें कि भट्ट कैंप की फिल्म 'जिस्म 2' से सनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आज सनी का फिल्म इंडस्ट्री में डंका बजता है। 

4 of 5
pooja bhatt
पूजा ने आगे बताया कि 'जब अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें मेनस्ट्रीम फिल्मों में लेने से इंकार कर दिया तब मैंने ही सनी की पहचान भारत और बॉलीवुड में करवाई, इस पर सनी ने पूजा को कहा था कि जो पहचान यहां मिल रही है वो अमेरिका में नहीं मिल पाती, क्योंकि एक एडल्ट स्टार को मेनस्ट्रीम फिल्मों में नहीं लेते हैं लेकिन यह सब भारत में संभंव हो गया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pooja bhatt
इसके बाद पूजा ने अपने स्टार किड़स होने के किस्से भी सुनाए। उन्होेने कहा कि फिल्म डायरेक्टर उनसे बहुत परेशान थे। दरअसल, डायरेक्टर्स की परेशानी की वजह पूजा के बार-बार स्क्रिप्ट के बारे में पूछना होता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें