फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neetu Chandra: सैफ, करीना के बाद मार्वल में नीतू को मिला बड़ा मौका, 'वेस्टलैंडर्स' में इस किरदार की बनीं आवाज

Mon, 31 Jul 2023 08:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
नीतू चंद्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री नीतू चंद्रा को मार्वल के 'वेस्टलैंडर्स: ब्लैक विडो' के हिंदी पॉडकास्ट में बड़ा मौका मिला है। नीतू चंद्रा इस प्रोजेक्ट से जुड़कर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि जब उन्हें इस पॉडकास्ट से जुड़ने का ऑफर आया तो वह काफी उत्साहित हुई, क्योंकि जिस किरदार को उन्हें आवाज देनी थी वह उनकी सोच से काफी मेल खाता था।
Sushmita Sen: 'बीमारियां अब डराती नहीं', हार्ट अटैक के मुश्किल दौर के बारे में सुष्मिता ने की खुलकर बात
विज्ञापन

2 of 5
नीतू चंद्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि  मार्वल की ''वेस्टलैंडर्स: ब्लैक विडो' एक लोकप्रिय पॉडकास्ट श्रृंखला है। इस पॉडकास्ट से अब तक बॉलीवुड के कई सितारे जुड़ चुके हैं।  'वेस्टलैंडर्स: ब्लैक विडो' हिंदी में एक मूल पॉडकास्ट श्रृंखला है, जिसे तबाही के बाद की भविष्य की समय रेखा में सेट किया गया है, जहां भीषण संग्राम के बाद एक नई विश्व व्यवस्था स्थापित की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
नीतू चंद्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मार्वल के ''वेस्टलैंडर्स: ब्लैक विडो' के हिंदी पॉडकास्ट में अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने जूडी स्टार्क के किरदार को आवाज दी है। नीतू चंद्रा कहती हैं, 'जब मैंने  स्क्रिप्ट पड़ी तो जूडी स्टार्क की भूमिका से एक अविश्वसनीय जुड़ाव महसूस हुआ। जूडी स्टार्क जिस तरह से सोचती है, वह मेरे विचार से बहुत मेल खाता है। जब मुझे यह मौका मिला तो मैंने बिना किसी हिचकिचाहट के  इसे तहे दिल से स्वीकार किया।' 

4 of 5
नीतू चंद्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री नीतू चंद्रा का यह दूसरा हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। इससे पहले वह हॉलीवुड की फिल्म 'नेवर बैक डाउन रिवोल्ट' में काम कर चुकी हैं। नीतू चंद्रा कहती हैं, फिल्म 'नेवर बैक डाउन रिवोल्ट' में काम करने का बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है। अब मुझे मार्वल के 'वेस्टलैंडर्स: ब्लैक विडो' के पॉडकास्ट से जुड़ने का मौका मिला है। उम्मीद करती हूं कि आगे मुझे मार्वल की फिल्मों में भी काम करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीतू चंद्रा
अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान पहले ही ऑडिबल इंडिया की पहली हिंदी मूल ऑडियो सीरीज के साथ मार्वल यूनिवर्स में शामिल हो चुके  हैं। सैफ अली खान ने मार्वल्स 'वेस्टलैंडर्स' के पॉडकास्ट में स्टार लॉर्ड और करीना कपूर खान ने हेलेन ब्लैक के चरित्रों को अपनी आवाज दी हैं।
RARKPK: फिल्म को मिल रहे दर्शकों का प्यार देख खुश हुईं 'रॉकी' की 'रानी', आलिया ने फैंस को कहा शुक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें