मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बहनों के बीच दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग
तस्वीरों में मलाइका नीली जींस के साथ ब्लैक हुडी पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं, उनकी बहन ब्लू टी-शर्ट और शार्ट में दिख रही हैं। इसके अलावा अमृता ने गोल्डन कलर की चेन वाला ब्लैक स्लिंग बैग भी कैरी किया है। इतना ही नहीं, जहां एक ओर मलाइका काले चश्मे का साथ दिख रही हैं। वहीं, उनकी बहन ब्लू हेयहबैंड के साथ चश्मा पहने दिख रही हैं। दोनों बहनों की कई मुस्कुराती हुई तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं। दोनों बहनों के बीच जबरदस्त ट्यूनिंग देख फैंस उन पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।