तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश की गिनती टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में होती है। वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल लूट लेती हैं, लेकिन स्कूल के दिनों में वह बेहद पतली थीं, जिसकी वजह से सहपाठी उनका मजाक भी बनाते थे। इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में विस्तार से बात की।