फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo पर कियारा आडवाणी का बयान, कहा- 'ऐसा नहीं है कि दुनिया बदल गई'

Mon, 09 Mar 2020 05:31 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : PTI
हॉलीवुड से शुरू होने वाले हैशटैग मीटू (#MeToo) मूवमेंट का असर बॉलीवुड में भी देखने को मिला था। इस आंदोलन के तहत कई महिलाओं ने अपने साथ हुए शोषण के बारे में खुलकर बात की थी और कई सितारों पर आरोप भी लगाए थे। इसके बाद से ही सिनेमा में हलचल मच गई थी। एक लंबे वक्त के बाद अब कियारा आडवाणी ने मीटू मूवमेंट पर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल हाल ही में पीटीआई से बातचीत के दौरान कियारा आडवाणी ने मीटू पर खुलकर बात की। कियारा ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मीटू के बाद दुनिया बदल गई है। अब भी हम मीटू के बाद की नहीं बल्कि मीटू की दुनिया में ही रह रहे हैं। हालांकि अच्छी बात ये हुई है कि लोग अब इस बारे में बात करने में थोड़ा सहज हो गए हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
kiara advani - फोटो : insatgram
कियारा ने कहा, ' मीटू के बाद से लोगों की मानसिकता में एक अच्छा बदलाव देखने को मिला। पहले लोग इस बारे में बात करने से हिचकते थे। लेकिन अब कमसे कम इस बारे में सहजता से बात तो करते हैं। हर बड़ी चीज की शुरुआत बातचीत से ही होती है।'

4 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
वैसे याद दिला दें कि कियारा आडवाणी फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर के साथ नजर आई थीं। फिल्म के एक सीन पर जमकर बवाल भी हुआ था, आम लोगों के साथ ही साथ सितारों ने भी उस सीन पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। बता दें कि फिल्म कबीर सिंह के एक सीन में शाहिद कपूर, कियारा को थप्पड़ जड़ देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बात कियारा के फिल्मी करियर की करें तो कियारा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म गुड न्यूज में नजर आई थीं। वहीं हाल ही में नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म गिल्टी भी रिलीज हुई है। वहीं बात कियारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो जल्दी ही वो अक्षय कुमार के साथ लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आएंगी। इसके अलावा कियारा के पास कार्तिक आर्यन संग फिल्म भूल भुलैया 2 भी है।


करीना कपूर ने किया बड़ा खुलासा, 'फीस की वजह से मुझे फिल्म से कर दिया गया था बाहर'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें