फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति अजय देवगन को लेकर काजोल ने कही इतनी बड़ी बात, बच्चों को भी होगी जलन

Sun, 10 Jun 2018 03:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ajay Devgan and Kajol
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का कहना है कि उनके पति अजय देवगन बच्चों को दुलार करने में उनसे बेहतर हैं। मुंबई में फिल्म 'द इन्क्रेडिबल्स 2' के हिंदी वर्जन का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद उन्होंने यह बात बताई। आमतौर पर फिल्मों और घरबार के बीच व्यस्त रहने वालीं काजोल से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,‘मुझे लगता है कि बच्चों को दुलार करने के मामले में अजय मुझसे अच्छे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Kajol, Ajay
काजोल ने कहा कि मैं भी बच्चों को दुलार करती हूं, लेकिन उसकी एक सीमा है। मैं नियमों और नियमित चीजों को लेकर बहुत सचेत रहती हूं, लेकिन अजय ऐसे नहीं हैं।’ बताते चलें कि काजोल ने 'द इन्क्रेडिबल्स 2' में अपनी आवाज दी है। 
  
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : ajay devgan, kajol
काजोल पहले ही कह चुकी हैं कि यह फिल्म हमारे-आपके परिवार जैसे ही है। यह एक परिवार की कहानी है। वह बताती हैं कि इसकी डबिंग करने के दौरान कई लम्हे ऐसे आए, जहां उन्होंने खुद को इसके किरदारों से जुड़ा हुआ महसूस किया। 

4 of 6
kajol
वह सुपरपॉवर से लैस इस परिवार का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म देश में 22 जून को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर एक वीडियो भी यूट्यूब पर शेयर किया गया है, जिसमें काजोल दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
kajol
काजोल ने अपने अब तक के करिअर में मिली सफलता के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं वास्तव में नहीं जानती कि यह क्या है। मेरी पूरी जिंदगी अविश्वसनीय रही है। मुझे अपनी जिंदगी बहुत पसंद है। मैंने इसे बनाने में बहुत मेहनत की है। शायद यह अविश्वसनीय जिंदगी मेरी कड़ी मेहनत की वजह से है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काजोल जल्द ही अपने पति अजय देवगन के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘एला’ में भी नजर आएंगी। प्रदीप सरकार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म एला 14 सितंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म आनंद गांधी के गुजराती नाटक ‘बेटा कागोदो’ पर आधारित है। फिल्म में काजोल एक सिंगल पैरेंट के रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक मां-बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें