Jiah Khan
- फोटो : Social Media
जिया खान का जन्म 20 फरवरी 1988 को न्यू यॉर्क में था। उनके खाते में सिर्फ तीन फिल्में ही हैं। लेकिन देखिए उनके हुनर का असर, आज भी लोगों की जुबान पर उनका नाम पान के रंग की तरह चढ़ा है। अपनी पहली निशब्द में जिया खान ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। फिल्म का विरोध हुआ तो जिया का नाम उछला और लोग उन्हें पहली फिल्म से जानने लगे। इसके बाद आमिर खान के साथ गजनी और हाउसफुल में उन्होंने अक्षय कुमार के अपोजिट किरदार निभाया। इतने बड़े कलाकारों के साथ काम करना सपना होता है लेकिन जिया के सपने तो हरदिन पूरे हो रहे थे।