Ileana D Cruz
इन खबरों के बीच इलियाना के ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन ने एक्ट्रेस की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें वह बाथ टब में नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा,'एक तरह से, कुछ पल अकेले बिताते हुए।' एंड्रयू का 'एक तरह से' लिखना साफ इशारा करता है कि जिस वक्त यह तस्वीर ली गई उस वक्त पति के अलावा इलियाना के साथ कोई और भी था। माना जा रहा है कि एंड्रयू ने अपने होने वाले बच्चे की जानकारी देने की कोशिश की है।