फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani Stunt Video: दिशा पाटनी का स्टंट देख हैरान हुए टाइगर श्रॉफ, वीडियो पर कमेंट कर बोले- काश मैं..

Sat, 12 Feb 2022 08:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में फैंस का दिल जीत लिया है। दिशा के ग्लैमरस अंदाज ने फैंस को दीवाना बना दिया है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के बीच अपनी अमेजिंग और हॉट तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे देख सिर्फ फैंस के ही नहीं बल्कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के भी होश उड़ जाते हैं। एक बार फिर से ऐसा ही हुआ है। दिशा पाटनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिशा का स्टंट देखकर टाइगर श्रॉफ हैरान रह गए हैं और उन्होंने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।
 
दिशा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में एक्ट्रेस हवा में छलांग लगाते हुए फ्लाइंग किक मार रही हैं। इस दौरान दिशा का बैलेंस एक दम सही होता है।
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी ने इस वीडियो के कैप्शन में शॉल्डर का इमोजी लगाया है। फैंस से लेकर कई स्टार्स ने दिशा के इस वीडियो पर कमेंट किया है। इस वीडियो पर दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘काश मैं इतनी देर हवा में रह पाता।’ टाइगर श्रॉफ की मां ने भी हार्ट और फायर का इमोजी कमेंट किया है।

विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को महज कुछ ही घंटे में 3 लाख 61 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और ये आंकड़ा ऐसे ही बढ़ रहा है। इसके अलावा, कई फैंस ने इस वीडियो के कमेंट में हार्ट इमोजी और फायर का इमोजी भेजा है।  

4 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले दिशा पाटनी ने एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें दिशा अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। एक्ट्रेस का ये वीडियो भी टाइगर श्रॉफ को बेहद पसंद आया था और उन्होंने इस वीडियो पर कमेंट फायर और हार्ट का एक-एक इमोजी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का नाम अक्सर एक साथ जोड़ा जाता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है लेकिन ये भी सच है कि दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं, जिस वजह से फैंस को ये रिपोर्ट्स सच्ची लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें