अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी सिजलिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। दिशा ने दरअसल मिरर सेल्फी शेयर की हैं, जिनमें वह अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। दिशा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन पर फैंस की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही हैं।