अंडरवर्ल्ड की दुनिया और इसके माफिया हमेशा से ही फिल्मों में काफी मशहूर रहे हैं। गुजरे जमाने से लेकर नए दौर तक फिल्मों की कहानी में हमें अक्सर जरायम की दुनिया के बादशाह देखने को मिल जाते हैं। लेकिन अंडरवर्ल्ड के ये डॉन ना सिर्फ फिल्मों की कहानी में देखने को मिलते हैं, बल्कि बॉलीवुड की हसीनाओं के दिल में भी राज करते हैं। डॉन के साथ कई अभिनेत्रियों के इश्क के किस्से मशहूर हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही एक्ट्रेस के प्यार की कहानी और उनके अंजाम के बारे में-