फिल्मी दुनिया जितनी दूर से सुंदर और सहज नजर आती है, असल जिंदगी में वह इससे कई गुना अलग है। फिल्मी दुनिया की चकाचौंध किसे नहीं पसंद, लेकिन यह जितनी चकाचौंध से भरी दिखती है, उतना ही इसमें दुख-दर्द है। फिल्म जगत में कब किसकी किस्मत पलट जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। यहां लोग रातों-रात सुपरस्टार बन जाते हैं और जब दिन फिरते हैं तो नाकामी भी एक रात में लग जाती है। कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स हुए हैं, जिन्हें बेइंतहा शोहरत मिली और जब वक्त का पहिया घूमा तो उनकी हालत बदतर हो गई। आज आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं जो अमीर से गरीब हो गए।